आषाढ़ महीने में आने वाली देवशयनी एकादशी का विशेष महत्व माना जाता है। इस दिन से चातुर्मास शुरू हो जाता हैजब भगवान विष्णु अपनी चार महीनों की योग निद्रा में चले जाते हैं। बता दें देवशयनी एकादशी को पद्मा एकादशी, आषाढ़ी एकादशी और हरिशयनी एकादशी के नाम से भी जाना जाता है। इस एकादशी पर लोग व्रत रखते हैं और शुभ मुहूर्त में भगवान विष्णु की विधि विधान पूजा करते हैं। पद्मपुराण में कहा गया है कि, जो मनुष्य मोक्ष की कामना रखता है उसे देवशयनी एकादशी का व्रत अवश्य करना चाहिए। चलिए जानते हैं इस साल देवशयनी एकादशी कब मनाई जाएगी।
देवशयनी एकादशी 2026 तिथि और समय
देवशयनी एकादशी का पावन पर्व 25 जुलाई 2026, शनिवार को मनाया जाएगा। एकादशी तिथि 24 जुलाई की सुबह 9 बजकर 12 मिनट से 25 जुलाई की सुबह 11 बजकर 34 मिनट तक रहेगी। व्रत पारण का समय 26 जुलाई 2026 की सुबह 05:39 से 08:22 बजे तक रहेगा।
देवशयनी एकादशी चौघड़िया मुहूर्त 2026
- शुभ – उत्तम – 07:21 AM से 09:03 AM
- चर – सामान्य – दोपहर 12:28 बजे से 02:10 बजे तक
- लाभ-उन्नति- 02:10 PM से 03:52 PM तक
- अमृत - श्रेष्ठ – 03:52 PM से 05:34 PM तक
- लाभ – उन्नति – सायं 07:17 बजे से 08:34 बजे तक
- शुभ – उत्तम – 09:52 PM से 11:10 PM
- अमृत - श्रेष्ठ – रात्रि 11:10 बजे से 12:28 बजे तक, जुलाई
- लाभ – उन्नति – 04:21 AM से 05:39 AM, जुलाई 26
देवशयनी एकादशी के दिन के शुभ मुहूर्त
- ब्रह्म मुहूर्त – 04:16 AM से 04:57 AM
- प्रातः सायंकाल – प्रातः 04:36 से प्रातः 05:38 तक
- अभिजित मुहूर्त – 12:00 PM से 12:55 PM
- विजय मुहूर्त – 02:44 PM से 03:38 PM
- गोधूलि मुहूर्त – 07:17 PM से 07:37 PM
- सायं सायं – 07:17 PM से 08:19 PM तक
- अमृत काल – 09:41 PM से 11:29 PM
देवशयनी एकादशी व्रत का महत्व
ब्रह्मवैवर्त पुराण में एकादशी व्रत का विशेष महत्व बताया गया है। कहते हैं कि इस व्रत को रखने से भगवान विष्णु की असीम कृपा प्राप्त होती है। साथ ही भक्तों की समस्त मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती हैं। ये व्रत सभी पापों से मुक्ति भी दिलाता है और इसके प्रभाव से मनुष्य को मोक्ष की प्राप्ति होती है।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)
यह भी पढ़ें:
Discover more from News Link360
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
