England Cricket: रवि शास्त्री-राहुल द्रविड़ की नहीं बनी बात, अब इंग्लैंड के नए टेस्ट कोच की रेस में सबसे आगे ये नाम


होमखेलक्रिकेटशास्त्री-द्रविड़ की नहीं बनी बात, इंग्लैंड के नए कोच की रेस में आगे ये नाम

Last Updated:

england test team coach race: ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक ऑस्ट्रेलिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज और कोच जस्टिन लैंगर इस रेस में सबसे आगे हैं, जबकि भारत के पूर्व मुख्य कोच रवि शास्त्री और राहुल द्रविड़ चयन प्रक्रिया का हिस्सा नहीं हैं. ECB पाकिस्तान के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज से पहले नए कोच की नियुक्ति करना चाहता है.

शास्त्री-द्रविड़ की नहीं बनी बात, इंग्लैंड के नए कोच की रेस में आगे ये नामZoom

रवि शास्त्री और राहुल द्रविड़ इंग्लैंड का कोच बनने की रेस से बाहर.

नई दिल्ली. ब्रेंडन मैकुलम की विदाई के बाद इंग्लैंड क्रिकेट टीम नया टेस्ट कोच की तलाश में है. इस हाई-प्रोफाइल पद के लिए भारत के पूर्व मुख्य कोच रवि शास्त्री और राहुल द्रविड़ के नामों की भी चर्चा हुई, लेकिन अब तस्वीर लगभग साफ होती नजर आ रही है. ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक ऑस्ट्रेलिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज और कोच जस्टिन लैंगर इस रेस में सबसे आगे हैं. यदि सभी कॉन्ट्रैक्ट संबंधी अड़चनें दूर हो जाती हैं तो अगले कुछ दिनों में इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) उनसे औपचारिक बातचीत शुरू कर सकता है.

रवि शास्त्री और राहुल द्रविड़ रेस से बाहर
इंग्लैंड के नए टेस्ट कोच की दौड़ में रवि शास्त्री और राहुल द्रविड़ के नाम भी सामने आए थे, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों ECB की मौजूदा चयन प्रक्रिया का हिस्सा नहीं हैं. दोनों भारतीय दिग्गजों का अंतरराष्ट्रीय कोचिंग में शानदार रिकॉर्ड रहा है, लेकिन फिलहाल इंग्लैंड बोर्ड किसी अन्य विकल्प पर आगे बढ़ता दिखाई दे रहा है.

जस्टिन लैंगर ECB की पहली पसंद
रिपोर्ट्स के अनुसार, इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने संभावित उम्मीदवारों की सूची में जस्टिन लैंगर को सबसे ऊपर रखा है. बोर्ड चाहता है कि पाकिस्तान के खिलाफ अगले महीने शुरू होने वाली घरेलू टेस्ट सीरीज से पहले नए मुख्य कोच की नियुक्ति पूरी कर ली जाए. हालांकि, लैंगर के सामने सबसे बड़ी चुनौती उनकी मौजूदा फ्रेंचाइजी जिम्मेदारियां हैं. वह इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के मुख्य कोच हैं, जबकि द हंड्रेड में मैनचेस्टर सुपर जायंट्स से भी जुड़े हुए हैं.

LSG छोड़ सकते हैं लैंगर
सूत्रों के मुताबिक यदि ECB की ओर से औपचारिक प्रस्ताव आता है तो जस्टिन लैंगर लखनऊ सुपर जायंट्स से अलग होने पर विचार कर सकते हैं. अगले कुछ दिनों में दोनों पक्षों के बीच बातचीत होने की संभावना है. लैंगर के सामने तीन विकल्प होंगे—इंग्लैंड की जिम्मेदारी स्वीकार करना, केवल फ्रेंचाइजी क्रिकेट में बने रहना या फिर दोनों भूमिकाओं के बीच संतुलन बनाने की कोशिश करना.

एंडी फ्लावर पहले ही कर चुके हैं इनकार
इंग्लैंड के पूर्व कोच एंडी फ्लावर, जो इस समय द हंड्रेड में लंदन स्पिरिट के कोच हैं और हाल ही में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को लगातार दो IPL खिताब दिला चुके हैं, पहले ही इस पद की दौड़ से खुद को अलग कर चुके हैं. दिलचस्प बात यह है कि 2023 में लखनऊ सुपर जायंट्स के मुख्य कोच के रूप में लैंगर ने ही फ्लावर की जगह संभाली थी. अब सभी की नजरें ECB के अगले फैसले पर हैं. यदि जस्टिन लैंगर अपनी फ्रेंचाइजी जिम्मेदारियों से अलग होने का फैसला लेते हैं, तो जल्द ही वह इंग्लैंड की टेस्ट टीम के नए मुख्य कोच के रूप में जिम्मेदारी संभाल सकते हैं.

About the Author

authorimg

Shivam Upadhyay

शिवम उपाध्याय उभरते हुए खेल पत्रकार हैं, जो नवंबर 2025 से देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान नेटवर्क 18 ग्रुप में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं. क्रिकेट विशेषज्ञता का मुख्य क्षेत्र है, लेकिन इसके अलावा हॉकी और बैडमिं…और पढ़ें



Source link


Discover more from News Link360

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from News Link360

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading