Last Updated:
भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गद ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा ने इंग्लैंड दौरे पर आखिरी वनडे मैच में दमदार शतकीय पारी खेली. सीरीज खत्म होने के बाद भी रोहित अभी इंग्लैंड में ही हैं. इस दौरान वह द हंड्रेड टूर्नामेंट का ओपनिंग मैच देखने स्टेडियम पहुंचे. रोहित के साथ मुंबई इंडियंस की ओनर नीता अंबानी भी साथ नजर आईं.
मुंबई इंडियंस की ओनर के साथ रोहित शर्मा
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में दमदार शतकीय पारी खेली. इस मैच से पहले रोहित शर्मा के रिटायरमेंट को लेकर खूब हल्ला मचा था, लेकिन हिटमैन ने अपने बल्ले से जवाब देकर सबकी बोलती बंद कर दी. हालांकि, टीम इंडिया ने 2-1 से सीरीज से गंवा दिया, लेकिन रोहित शर्मा ने अपनी वापसी पर मुहर जरूर लगा दी.
वहीं, रोहित शर्मा की बात करें तो वनडे सीरीज खत्म होने के बाद भी वह अभी इंग्लैंड में ही रुके हैं. रोहित लॉर्ड्स में खेले गए वनडे के बाद द ओवल पहुंचे, जहां उन्होंने आईपीएल में पांच बार की चैंपियन टीम मुंबई इंडियंस की ओनर नीता अंबानी से मुलाकात की और साथ ही उन्होंने द हंड्रेड के ओपनिंग मैच को भी देखा. इस दौरान रोहित और नीता अंबानी में काफी देर तक बातचीत भी हुई.
View this post on Instagram
Discover more from News Link360
Subscribe to get the latest posts sent to your email.