Vaibhav Sooryavanshi vs Chris Gayle: ‘बेबी बॉस’ vs ‘यूनिवर्स बॉस’, शुरुआती 6 T20I में कौन ज्यादा खतरनाक? किसने मारे ज्यादा छक्के


होमखेलक्रिकेट‘बेबी बॉस’ vs ‘यूनिवर्स बॉस’, 6 T20I में कौन ज्यादा खतरनाक? किसके ज्यादा SIX

Last Updated:

Vaibhav Sooryavanshi vs Chris Gayle Stats Comparison: शुरुआती 6 टी20 इंटरनेशनल मैचों में क्रिस गेल के वैभव सूर्यवंशी से कहीं बेहतर आंकड़े रहे. 15 साल के वैभव सूर्यवंशी मॉडर्न डे क्रिकेट के विस्फोटक बल्लेबाजों में खुद को शुमार कर चुके हैं, लेकिन 6 टी20 इंटरनेशनल मैच के बाद उनके और क्रिस गेल के रनों और छक्कों की तुलना करें तो ‘यूनिवर्स बॉस’ का पलड़ा भारी है. वैभव बहुत कम अंतर से ही लेकिन पीछे हैं.

'बेबी बॉस' vs 'यूनिवर्स बॉस', 6 T20I में कौन ज्यादा खतरनाक? किसके ज्यादा SIXZoom

वैभव सूर्यवंशी और क्रिस गेल के 6 टी20 के बाद आंकड़े.

नई दिल्ली. इन दिनों इंटरनेशनल क्रिकेट में अगर किसी नाम की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है तो वो वैभव सूर्यवंशी का है. 15 साल के इस युवा बल्लेबाज ने तूफानी बैटिंग से वर्ल्ड क्रिकेट में तहलका मचाया हुआ है. भारत के लिए सबसे कम उम्र में डेब्यू कर इतिहास रचने वाले वैभव सूर्यवंशी ने हाल ही में जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज में विस्फोटक बैटिंग से सनसनी मचाई और कई वर्ल्ड रिकॉर्ड को नाम कर लिए. वैभव अब तक भारत के लिए 6 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं, लेकिन इनमें उन्होंने यह साबित कर दिया है कि इतनी छोटी उम्र में वह बड़े-बड़े कारनामे करने की काबिलियत रखते हैं. एक समय क्रिस गेल की विस्फोटक बल्लेबाजी की भी इसी तरह तूती बोला करती थी. ऐसे में आज हम वैभव सूर्यवंशी और क्रिस गेल की तुलना करने वाले हैं कि शुरुआती 6 टी20 इंटरनेशनल मैचों के बाद किसके आंकड़े बेहतर हैं. क्या ‘बेबी बॉस’ का पलड़ा भारी है या फिर ‘यूनिवर्स बॉस’ आगे हैं.

इंग्लैंड में हुआ वैभव सूर्यवंशी का डेब्यू
वैभव सूर्यवंशी ने इंग्लैंड के खिलाफ मैनचेस्टर के मैदान पर इंटरनेशनल डेब्यू किया. हालांकि, उस पारी में वह 14 रन बनाकर आउट हो गए. इंग्लैंड में खेले अपने अगले दो मैचों में ही उनका बल्ला उस अंदाज में नहीं चला, जिसके लिए वो जाने जाते हैं. वैभव क्रमशः 13 और 15 रन बनाकर चलते बने. इसके बाद बारी आई जिम्बाब्वे दौरे की, जहां तीन टी20 मैचों की सीरीज हुई. इस सीरीज में वैभव ने गेंदबाजों की धुनाई करते हुए जमकर रन बटोरे. वैभव दो अर्धशतक के साथ सीरीज के टॉप रन स्कोरर बने. उन्होंने तीन पारियों में क्रमशः 50, 20, 81 रन बनाए.

क्रिस गेल ने न्यूजीलैंड में खेला था पहला टी20
वेस्टइंडीज के दिग्गज बल्लेबाज क्रिस गेल की बात करें तो उन्होंने पहला टी20 इंटरनेशनल मैच न्यूजीलैंड के ऑकलैंड में खेला था. शुरुआती दो मुकाबलों में उनका भी बल्ला खामोश रहा. हालांकि, अगले दो मैचों में बड़ी पारियां खेलकर गेल ने दिखाया कि इंटरनेशनल क्रिकेट को एक नया स्टार मिल चुका है, जो आने वाले समय में तबाही मचाने वाला है. अपने तीसरे टी20 इंटरनेशनल में गेल ने अर्धशतक जड़ा और फिर चौथे मैच में शतक जड़ने का कारनामा करके हर किसी को अपनी विस्फोटक बैटिंग की क्षमता का प्रमाण दिया. छठे मैच में फिर गेल से बल्ले से फिफ्टी निकली. यानी फिफ्टी के मामले में गेल वैभव सूर्यवंशी से आगे हैं. शुरुआती 6 मैचों में वैभव ने 2 जबकि गेल ने तीन फिफ्टी प्लस स्कोर बनाए.

रनों और सिक्स के मामले में कौन आगे?
बात करें दोनों के रनों की तो गेल ने 6 टी20 इंटरनेशनल मैच खेलने के बाद 260 रन पूरे कर लिए थे. वहीं, वैभव के 6 मैचों के बाद 193 रन हैं. यानी कि रनों के मामले में वैभव पीछे हैं. छक्कों की तुलना की जाए तो कांटे की टक्कर देखने को मिलती है. वैभव 6 मैचों में 14 छक्के जड़ने में कामयाब हुए हैं, जबकि गेल ने इतने मैचों के बाद 16 छक्के ठोक दिए थे. यानी गेल इस मामले में भी वैभव से आगे हैं. दिलचस्प आंकड़ा ये भी है कि वैभव एक बार भी बिना खाता खोले आउट नहीं हुए हैं, जबकि गेल अपने 5वें टी20 इंटरनेशनल में डक का शिकार हो गए थे.

About the Author

authorimg

Shivam Upadhyay

परिचय
शिवम उपाध्याय एक खेल पत्रकार हैं, जो नवंबर 2025 से देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान नेटवर्क 18 ग्रुप में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं. क्रिकेट उनकी विशेषज्…

और पढ़ें



Source link


Discover more from News Link360

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from News Link360

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading