Dharm & Motivation

सावन सोमवार में जरूर अपनाएं ये खास उपाय, शिक्षा और करियर में मिलेगी अपार सफलता!

Ajay Kumar Verma
By Ajay Kumar Verma On July 21, 2026
2 min read 1.2k views

इस साल सावन महीना 30 जुलाई 2026 से शुरू होकर 28 अगस्त 2026 तक चलेगा। वैसे तो ये पूरा महीना ही शिव भक्ति के लिए खास होता है। लेकिन इसमें आने वाले सोमवार का सबसे ज्यादा महत्व माना जाता है। कई श्रद्धालु श्रावण सोमवार के व्रत रखते हैं और इस दिन भगवान शिव की विशेष पूजा-अर्चना करते हैं। ज्योतिष अनुसार अगर आप सावन में आने वाले प्रत्येक सोमवार को कुछ खास उपाय करते हैं तो इससे आप जीवन में तमाम समस्याओं से मुक्ति पा सकेंगे। चलिए जान लेते हैं ये कौन से उपाय हैं।

सावन सोमवार उपाय

  • सावन के प्रत्येक सोमवार में व्रत रहें और विधि विधान भगवान शिव की पूजा करें।।
  • सावन सोमवार में शिवलिंग पर जल, बेलपत्र, भांग, धतूरा, इत्र इत्यादि चीजें जरूर अर्पित करें।
  • सावन सोमवार में सफेद वस्तुओं का दान बेहद फलदायी माना जाता है।
  • सावन के सोमवार में सफेद वस्त्र पहनें और सफेद चन्दन का तिलक लगाएं।
  • इस दिन भगवान शिव की कृपा पाने के लिए गाय को चारा जरूर खिलाएं।
  • सोमवार में रुद्राक्ष की माला से कम से कम 108 बार ॐ नमः शिवाय मन्त्र का जप करें और भगवान से अपने कष्ट दूर करने की प्रार्थना करें।
  • सावन सोमवार में गाय के दूध में जल और काला तिल मिला कर शिवलिंग का अभिषेक करने का विशेष महत्व माना जाता है।
  • धन समृद्धि के लिए सावन सोमवार में शिवलिंग पर एक मुट्ठी चावल जरूर अर्पित करें।
  • पूरे सावन या फिर सावन के प्रत्येक सोमवार में नियमित रूप से भगवन शिव को 11 या 21 बेलपत्र जरूर चढ़ाएं। कहते हैं इससे धन लाभ के रास्ते खुलते हैं।
  • सावन सोमवार के दिन भगवान शिव को सफेद फूल और सफेद मिठाई अर्पित करना बेहद शुभ माना जाता है।

सावन सोमवार 2026 लिस्ट

  • पहला सावन सोमवार- 3 अगस्त 2026
  • दूसरा सावन सोमवार- 10 अगस्त 2026
  • तीसरा सावन सोमवार- 17 अगस्त 2026
  • चौथा सावन सोमवार- 24 अगस्त 2026

सावन सोमवार व्रत का महत्व

धार्मिक मान्यताओं अनुसार सावन सोमवार व्रत रखने से भगवान शिव की असीम कृपा प्राप्त होती है। साथ ही जीवन के सारे कष्ट दूर हो जाते हैं। अगर किसी की कोई मनोकामना है तो वो भी इस व्रत को रखने से पूर्ण हो जाती है।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

नाग पंचमी 2026 कब है? नोट कर लें सही तारीख, मुहूर्त और महत्व

Source link


Discover more from News Link360

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Ajay Kumar Verma

Ajay Kumar Verma

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Reply

Discover more from News Link360

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading