IND vs ZIM 2nd T20, Live Score: ईशान किशन 81 रन बनाकर आउट, तिलक वर्मा अर्धशतक जड़कर डटे



नई दिल्ली. भारत और जिम्बाब्वे की क्रिकेट टीम आज दूसरे टी20 मैच में आमने सामने हैं. यह मैच हरारे में खेला जा रहा है. भारतीय टीम पहला टी20 मैच सात विकेट से जीतकर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 से आगे है. श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली भारतीय टीम इस मैच को जीतकर सीरीज अपने नाम कर लेगी. श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारत पहली बार कोई टी20 सीरीज जीतेगा.

सीरीज के पहले टी20 मैच में भारत की ओर से युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने 18 गेंदों पर अर्धशतक जड़कर टीम इंडिया को सात विकेट से जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी. वैभव से आज के मैच में भी बड़ी पारी की उम्मीद है. वैभव के लिए हरारे का मैदान लकी रहा है. उन्होंने अंडर 19 वर्ल्ड कप के फाइनल में यहां 175 रन की पारी खेली थी. फिर मौजूदा सीरीज के पहले टी20 में रिकॉर्ड पचासा जड़कर उन्होंने अपनी लय वापस पाई थी.

भारत की दूसेर टी20 के लिए संभावित एकादश: वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, रवि बिश्नोई, प्रिंस यादव, अशोक शर्मा, मयंक यादव.

जिम्बाब्वे की संभावित एकादश: ब्रायन बेनेट, बेन कुरेन, डायोन मायर्स, सिकंदर रजा, रयान बर्ल, वेस्ले मधेवेरे, तदिवानाशे मारुमनी, ब्रैड इवांस, न्यूमैन न्यामुरी, रिचर्ड नगारवा, ब्लेसिंग मुजारबानी.

IND vs ZIM Live Score: तिलक वर्मा की हाफ सेंचुरी, भारत का स्कोर 200 के पार

IND vs ZIM 2nd T20 Live Score updates: तिलक वर्मा अपना अर्धशतक जड़कर क्रीज पर डटे हुए हैं जबकि भारतीय टीम का स्कोर 200 के पार पहुंच गया है. तिलक साथ देने रिंकू सिंह आए हैं जो शानदार लय में दिख रहे हैं.

IND vs ZIM Live Score: ईशान किशन आउट, भारत का स्कोर 193/4

IND vs ZIM 2nd T20 Live Score updates: न्यूमैन न्यामहुरी की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में ईशान किशन शतक बनाने से चूक गए. न्यामहुरी ने ऑफ स्टंप से बाहर गेंद रखी, जिसे किशन ने घुटने पर बैठकर खींचना चाहा. हालांकि, गेंद बल्ले के बाहरी हिस्से पर लगकर डीप पॉइंट की दिशा में हवा में चली गई. वहां मौजूद ब्रायन बेनेट ने आगे की ओर डाइव लगाकर एक शानदार कैच लपका. किशन ने 44 गेंदों में 9 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 81 रनों की बेहतरीन पारी खेली.

IND vs ZIM Live Score: ईशान किशन का पचासा, भारत का स्कोर 121/3

ईशान किशन अर्धशतक बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं. उन्होंने अपने टी20 इंटरनेशनल करियर का 12वां अर्धशतक जड़ा. ईशान को दूसरे छोर से तिलक वर्मा का साथ मिला है. भारत ने तीन विकेट पर 121 रन बना लिए हैं.

IND vs ZIM Live Score: श्रेयस अय्यर आउट, भारत का स्कोर 95/3

India vs Zimbabwe 2nd T20 Live Score updates: कप्तान श्रेयस अय्यर 25 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. भारत ने अपना तीसरा विकेट 95 के कुल स्को पर गंवाया. ईशान किशन दूसरे छोर पर 40 रन बनाकर नाबाद हैं.

India vs Zimbabwe 2nd T20 Live Score: ईशान- अय्यर की जोड़ी मोर्चे पर, स्कोर 90/2

भारत ने वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा के विकेट जल्दी जल्दी गंवा दिए. दोनों ओपनर्स के सस्ते में आउट होने के बाद ईशान किशन और कप्तान श्रेयस अय्यर ने भारतीय पारी को संभाल लिया है. दोनों बल्लेबाजों के बीच 50 से ज्यादा रन की साझेदारी हो चुकी है. भारत का 9 ओवर में स्कोर 2 विकेट पर 90 रन है.

India vs Zimbabwe 2nd T20 Live Score: वैभव सूर्यवंशी 9 गेंदों पर 20 रन बनाकर आउट

वैभव सूर्यवंशी बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में अपना विकेट गंवा बैठे. उन्हें तीसरे ओवर की आखिरी गेंद पर तेज गेंदबाज रिचर्ड नगारवा ने आउट किया. नगारवा की गेंद पर वैभव बड़ा शॉट खेलने गए लेकिन गेंद सही से बल्ले से कनेक्ट नहीं हो पाई और वह 9 गेंदों पर 20 रन बनाकर ब्लेसिंग मुजारबानी को कैच थमा बैठे. भारत ने 29 के स्कोर पर अपने दोनों ओपनर्स के विकेट गंवा दिए.

India vs Zimbabwe 2nd T20 Live Score: अभिषेक शर्मा 8 रन बनाकर आउट

जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में भारत की शुरुआत झटके के साथ हुई. स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा सस्ते में पवेलियन लौट गए. मुजारबानी की एक शॉट-पिच (बैक ऑफ द लेंथ) गेंद पर अभिषेक अतिरिक्त उछाल को नहीं संभाल सके. उन्होंने सीधे रयान बर्ल के हाथों में आसान सा कैच थमा दिया. महज 8 रन बनाकर अभिषेक आउट हुए. भारत का पहला विकेट 10 रन के कुल स्कोर पर गिरा.

India vs Zimbabwe 2nd T20 Live Score: भारत की बैटिंग शुरू, वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा की जोड़ी मोर्चे पर

अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी की ओपनिंग जोड़ी क्रीज पर उतर चुकी है. भारत को धमाकेदार शुरुआत दिलाने की जिम्मेदारी इन्हीं दोनों युवा ओपनर्स के कंधों पर है. जिम्बाब्वे के गेंदबाजों ने अच्छी शुरुआत की है.

India vs Zimbabwe 2nd T20 Live Score: जिम्बाब्वे की प्लेइंग इलेवन

जिम्बाब्वे की प्लेइंग इलेवन: जिम्बाब्वे ने अपनी प्लेइंग इलेवन में बदलाव नहीं किया है. उसने जो टीम पहले मैच में उतारी थी उन्हीं खिलाड़ियों पर दूसरे मैच में भी भरोसा जताया है. जिम्बाब्वे की प्लेइंग इलेवन:  ब्रायन बेनेट, बेन कुरेन, डायोन मायर्स, सिकंदर रजा (कप्तान), रयान बर्ल, वेस्ली मधेवेरे, तदिवानाशे मारुमनी (विकेटकीपर), ब्रैड इवांस, न्यूमैन न्यामुरी, रिचर्ड नगारवा, ब्लेसिंग मुजारबानी.

India vs Zimbabwe 2nd T20 Live Score: श्रेयस अय्यर पहली बार टॉस हारे

कप्तान बनने के बाद श्रेयस अय्यर पहली बार टॉस हारे हैं. इससे पहले वह लगातार आठ मैचों में टॉस जीतते आए थे. उन्होंंने लगातार सबसे ज्यादा टॉस जीतने के मामले में रिकॉर्ड भी बनाया था. श्रेयस ने धोनी को भी टॉस जीतने के मामले में पीछे छोड़ दिया था.  लेकिन जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे मैच में वह टॉस हार गए.

India vs Zimbabwe 2nd T20 Live Score: भारत की प्लेइंग XI में एक बदलाव, अशोक की जगह यश को मौका

भारत ने अपनी प्लेइंंग इलेवन में एक बदलाव किया है. तेज गेंदबाज अशोक की जगह यश ठाकुर को मौका मिला है. 27 साल के यश का पिछला रणजी सीजन शानदार रहा था.

भारत की (प्लेइंग इलेवन): वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, इशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, रवि बिश्नोई, प्रिंस यादव, यश ठाकुर, मयंक यादव.

India vs Zimbabwe 2nd T20 Live Score: हम पहले बल्लेबाजी ही करना चाहते थे: श्रेयस अय्यर

श्रेयस अय्यर का कहना है कि भारत टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी ही करना चाहता था. उनका मानना है कि पिच अब दो दिन पहले की तुलना में उतनी चिपचिपी नहीं दिख रही है, जिसका मतलब है कि इस पर उछाल एक समान रहेगा. उन्होंने यह भी कहा कि ड्रेसिंग रूम में क्षमता और हुनर की कोई कमी नहीं है, लेकिन टीम को बिल्कुल भी ढिलाई या आत्मसंतोष नहीं दिखाना चाहिए. भारतीय टीम में पहले बताए अनुसार एक बदलाव किया गया है, जहां अशोक शर्मा की जगह यश ठाकुर को टीम में शामिल किया गया है.

India vs Zimbabwe 2nd T20 Live Score: जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया

जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. कप्तान सिकंदर रजा ने टॉस जीतने के बाद कहा कि पिच पहले मैच की तुलना में बेहतर नजर आ रही है और उतनी मददगार नहीं होगी. हालांकि, हरारे में इस समय सर्दियों का मौसम है, इसलिए तेज गेंदबाजों के लिए पिच में अभी भी पर्याप्त मदद मौजूद रहने की उम्मीद है. इसके साथ ही जिम्बाब्वे की टीम बिना किसी बदलाव के उसी प्लेइंग इलेवन के साथ मैदान में उतर रही है.

India vs Zimbabwe 2nd T20 Live Score: पेसर यश ठाकुर को डेब्यू का मौका

तेज गेंदबाज यश ठाकुर को डेब्यू का मौका मिला है. 27  साल के यश का पिछला रणजी सीजन शानदार रहा है. यश विदर्भ की ओर से घरेलू क्रिकेट खेलते हैं. उन्हें घरेलू क्रिकेट में  शानदार प्रदर्शन का इनाम मिला है.

 

India vs Zimbabwe 2nd T20 Live Score: वैभव सूर्यवंशी दिखाएंगे दम, जिम्बाब्वे के गेंदबाजों की आएगी शामत!

हरारे स्पोर्ट्स क्लब की पिच पर आम तौर पर रन बनाना आसान नहीं रहा है. लेकिन वैभव सूर्यवंशी के लिए यहां का अनुभव अब तक काफी अलग और शानदार रहा है. हालांकि जिम्बाब्वे के नए गेंद के तेज गेंदबाज अपनी सटीक और सख्त लेंथ से काफी प्रभावी साबित हो रहे हैं, फिर भी अगर वे भारतीय बल्लेबाजों को बैकफुट पर धकेलने की कोशिश करते हैं, तो पिच से तेज गेंदबाजों को मदद मिले या न मिले, भारतीय टीम की ओर से करारा पलटवार देखने को मिल सकता है.

India vs Zimbabwe Live Score: भारत की संभावित 11

भारतीय टीम आज के मैच के लिए प्लेइंग इलेवन में बदलाव नहीं करना चाहेगी. टीम इंडिया विनिंग कॉम्बिनेशन के साथ उतरना चाहेगी. भारत ने पहला मैच  सात विकेट से जीतकर सीरीज में बढ़त बना रखी है. ऐसे में भारतीय टीम मैनेजमेंट उसी टीम को दूसरे मैच में भी उतरना चाहेगी.

भारत की दूसरे टी20 के लिए संभावित इलेवन: वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, रवि बिश्नोई, प्रिंस यादव, अशोक शर्मा, मयंक यादव.

India vs Zimbabwe Live Score: रिंकू सिंह 1500 के आंकड़े से सिर्फ 2 रन दूर

भारतीय टी20 क्रिकेट में इस साल कई युवाओं ने अपना पदार्पण किया. चार खिलाड़ियों ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करते हुए अपनी जगह बनाई. इस बीच, विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन एक बड़े मील के पत्थर के बेहद करीब हैं. वह भारत के लिए T20I में 1500 रन पूरे करने वाले 11वें बल्लेबाज बनने से महज दो रन दूर हैं.

India vs Zimbabwe Live Score: दोनों टीमों का स्क्वॉड

भारतीय टीम: अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, रवि बिश्नोई, प्रिंस यादव, अशोक शर्मा, मयंक यादव, सूर्यांश शेडगे, हर्ष दुबे, प्रभसिमरन सिंह, यश ठाकुर.

जिम्बाब्वे की टीम: ब्रायन बेनेट, तदिवानाशे मारुमनी (विकेटकीपर), बेन कुरेन, डायोन मायर्स, सिकंदर रजा (कप्तान), रयान बर्ल, वेस्ली मधेवेरे, ब्रैड इवांस, न्यूमैन न्यामुरी, रिचर्ड नगारवा, ब्लेसिंग मुजाराबानी, तफदजवा त्सिगा, इनोसेंट कैया, तनाका चिवांगा, वेलिंगटन मसाकाद्जा.

IND vs ZIM Live Score: भारत और जिम्बाब्वे के बीच पहला टी20 आज

भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले की लाइव कवरेज में आपका स्वागत है. यह मैच हरारे में खेला जा रहा है. टी20 क्रिकेट में लगातार खराब प्रदर्शन के बाद भारतीय टीम इस सीरीज में जीत के साथ वापसी कर चुकी है. कप्तान श्रेयस अय्यर अभी तक टी20 में भारत के कप्तान के रूप में अपनी पहली सीरीज जीत का इंतजार कर रहे हैं. उनकी कप्तानी में टीम ने अब तक खेले गए पहले 8 मैचों में से सिर्फ एक जीता है, जबकि आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज गंवाई है. ऐसे में जिम्बाब्वे के खिलाफ टीम इंडिया के पास सीरीज जीतने का सुनहरा मौका है.



Source link


Discover more from News Link360

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from News Link360

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading