ज्योतिष शास्त्र के अनुसार अगस्त 2026 ग्रहों की चाल में बड़े बदलाव लेकर आने वाला है। इस महीने सूर्य, बुध, शुक्र और मंगल जैसे प्रमुख ग्रह राशि परिवर्तन करेंगे। इन ग्रहों के गोचर से बुधादित्य राजयोग और त्रिग्रही योग जैसे शुभ संयोग बनेंगे। इन गोचरों का सभी 12 राशियों पर अलग-अलग प्रभाव होगा। आइए जानते हैं अगस्त में कौन-सा ग्रह कब राशि बदलेगा। साथ ही जानेंगे कि यह महीना किन राशियों के लिए सबसे शुभ माना जा रहा है।
अगस्त में कब-कब होगा ग्रहों का गोचर?
शुक्र का राशि परिवर्तन
अगस्त की शुरुआत से ही ग्रहों के राशि परिवर्तन का सिलसिला शुरू हो जाएगा। 1 अगस्त को शुक्र कन्या राशि में प्रवेश करेंगे, जो शुक्र की नीच राशि है। इस अवधि में रिश्तों और आर्थिक मामलों में सोच-समझकर फैसले लेने चाहिए।
मंगल का गोचर
2 अगस्त को मंगल मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। यह गोचर साहस, ऊर्जा और कार्यक्षमता में बढ़ोतरी का संकेत माना जाता है। नए कार्यों में उत्साह देखने को मिल सकता है।
बुध का कर्क राशि में प्रवेश
5 अगस्त को बुध कर्क राशि में गोचर करेंगे। यहां सूर्य और गुरु के साथ बुध की युति बुधादित्य राजयोग और त्रिग्रही योग का निर्माण करेगी। यह संयोग कई जातकों को शुभ परिणाम दे सकता है।
सूर्य का सिंह राशि में प्रवेश
17 अगस्त को ग्रहों के राजा सूर्य अपनी स्वराशि सिंह में प्रवेश करेंगे। इस गोचर से आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और मान-सम्मान में बढ़ोतरी के संकेत मिलते हैं।
बुध फिर बदलेंगे राशि
22 अगस्त को बुध कर्क राशि से निकलकर सिंह राशि में प्रवेश करेंगे।
इन राशियों को मिल सकता है लाभ
- मिथुन राशि: अगस्त 2026 आपके लिए नई उपलब्धियां लेकर आ सकता है। शुभ योगों के प्रभाव से लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होने की संभावना है। आय के नए स्रोत बनने से आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है। जॉब वालों को प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिलने के योग हैं। व्यापारियों को भी अच्छे अवसर मिल सकते हैं।
- सिंह राशि: इस महीने सूर्य का गोचर सिंह राशि में होने से यह समय आपके लिए खास रहेगा। आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता में वृद्धि होगी। आपकी मेहनत और प्रतिभा की सराहना होगी। सीनियर्स का सहयोग मिल सकता है। लेकिन बड़े निवेश या महत्वपूर्ण फैसले लेते समय जल्दबाजी न करें।
- तुला राशि: इस महीने आपको भाग्य का साथ मिलने से कई रुके हुए काम आगे बढ़ सकते हैं। शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षा और विदेश से जुड़े कार्यों में सफलता मिलने के संकेत हैं। व्यापारियों के लिए भी समय अनुकूल रहेगा है। परिवार और रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी, लेकिन भावनाओं में बहकर कोई बड़ा फैसला न लें।
- मकर राशि: आपके लिए अगस्त का महीना अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। अधिकारियों से सराहना मिल सकती है। कारोबार में रुकी हुई योजनाएं आगे बढ़ सकती हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार के साथ आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। मेहनत और भाग्य के सहयोग से कई महत्वपूर्ण काम बनने के योग हैं।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)
ये भी पढ़ें: 26 जुलाई को चंद्रमा करेंगे गुरु की राशि में प्रवेश, 3 राशियों के लिए सफलतादायक रह सकता है जुलाई का आखिरी सप्ताह
Discover more from News Link360
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
