Dharm & Motivation

कुंभ समेत 4 राशियों के लिए लकी रहेगा नया सप्ताह, मनचाही नौकरी के साथ बिजनेस में बंपर मुनाफा मिलने के योग!

Ajay Kumar Verma
By Ajay Kumar Verma On July 25, 2026
1 min read 1.2k views

नया सप्ताह 27 जुलाई से शुरू होकर 3 अगस्त 2026 तक चलेगा। इस हफ्ते जया पार्वती व्रत, कोकिला व्रत और गुरु पूर्णिमा मनाई जाएगी, तो वहीं 30 जुलाई से सावन महीना शुरू हो जाएगा। 1 अगस्त को शुक्र नीच राशि कन्या में गोचर शुरू करेंगे, तो 2 अगस्त को मंगल मिथुन राशि में चले जायेंगे। 27 जुलाई को शनि की वक्री चाल शुरू होगी और 29 जुलाई को शुक्र उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र में प्रवेश कर जायेंगे। चलिए जानते हैं ग्रह गोचरों और त्योहारों से सजा ये पूरा हफ्ता किन राशियों के लिए लकी साबित होगा।

कर्क राशि: नया घर या नया वाहन खरीदने के शुभ योग

कर्क राशि वालों के लिए ये सप्ताह लकी साबित होगा। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। निवेश से अच्छा लाभ पा सकते हैं। नया घर या नया वाहन खरीदने के शुभ योग बन रहे हैं। बिजनेस में बंपर मुनाफा प्राप्त होने के योग हैं। कोई सुखद समाचार सुनने को मिल सकता है।

धनु राशि: अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने में सफल होंगे

धनु राशि वालों के लिए भी ये सप्ताह लकी साबित होगा। आप अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने में सफल होंगे। पूरे सप्ताह सितारे आपके पक्ष में होंगे। वित्तीय स्थिति मजबूत रहेगी और आप निवेश से अच्छा लाभ पाने में सफल रहेंगे। यह समय इस राशि के व्यापारियों के लिए भी अच्छा है। बंपर मुनाफा मिलने के योग हैं।

मकर राशि: वित्तीय स्थिति अच्छी रहेगी

मकर राशि वालों के लिए नया सप्ताह शुभ साबित होगा। वित्तीय स्थिति अच्छी रहेगी। आप इस हफ्ते कई नई चीजों में निवेश कर सकते हैं, जिससे आपको भविष्य में अच्छा लाभ प्राप्त होने के आसार रहेंगे। आप लंबित कार्यों को पूरा करेंगे। बिजनेस वालों की कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है। हालांकि शत्रुओं से थोड़ा सतर्क रहना होगा। यात्रा से भी लाभ मिलने के योग हैं।

कुंभ राशि: नौकरी में पदोन्नति और वेतन में वृद्धि मिल सकती है

कुंभ राशि वालों के भी नया सप्ताह किसी वरदान से कम साबित नहीं होगा। आपकी वित्तीय स्थिति सुधरेगी। आप अपनी बचत पर भी ध्यान देंगे। नौकरी में पदोन्नति और वेतन में वृद्धि मिलने के योग हैं। बिजनेस में भी अच्छा मुनाफा मिलेगा। बड़ा प्रोजेक्ट मिल सकता है।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

शुक्र का कन्या राशि में प्रवेश, 1 अगस्त से बदल जाएगी 4 राशियों की किस्मत, करियर में तरक्की के योग

Source link


Discover more from News Link360

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Ajay Kumar Verma

Ajay Kumar Verma

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Reply

Discover more from News Link360

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading