Dharm & Motivation

शुरू हो चुका है चातुर्मास, इन राशियों के लिए भारी रहेगा आने वाले 4 महीने, परेशानी से भरे रहेंगे दिन

Ajay Kumar Verma
By Ajay Kumar Verma On July 26, 2026
1 min read 1.2k views

25 जुलाई 2026, देवशयनी एकादशी के दिन से चातुर्मास शुरू हो चुका है। हिंदू धर्म में चातुर्मास के दौरान कोई भी शुभ और मांगलिक कार्यों को करने की मनाही होती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, देवशयनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु 4 माह के लिए योग निद्रा में चले जाते हैं इसी समय को चातुर्मास के नाम से जाना जाता है। विष्णु जी अब कार्तिक शुक्ल पक्ष की देवउठनी एकादशी के दिन योग निद्रा से जागेंगे। इसी के साथ चातुर्मास का समापन हो जाता है। शादी-विवाह जैसे मांगलिक कार्य नहीं किए जाते हैं लेकिन पूजा पाठ के लिए चातुर्मास अत्यंत फलदायी होता है।

वहीं चातुर्मास के महीनों में कई ग्रह अपनी चाल और राशि बदलेंगे। इसके साथ ही इस दौरान शनि वक्री अवस्था में रहने वाले हैं। ऐसे में ग्रहों की स्थिति और गोचर की वजह से इन राशियों की मुश्किलें बढ़ेंगी। इन्हें अपने जीवन में कई तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। तो चलिए जानते हैं कि किन राशि वालों को चातुर्मास में विशेष रूप से सावधानी बरतनी होगा।

मिथुन

चातुर्मास में मिथुन राशि के जातकों को विशेष रूप से सावधान रहने की जरूरत है। नौकरी पेशा लोगों पर काम का दबाव बढ़ सकता है और सहकर्मियों के साथ भी बहस हो सकती है। वहीं मिथुन राशि के कारोबारियों को मंदी का सामना करना पड़ सकता है। इस समय अगर कहीं निवेश कर रहे हैं तो सोच समझकर ही करें।  अपनी वाणी और खर्चों पर कंट्रोल रखें। किसी भी तरह के वाद-विवाद से दूर रहें।

कर्क राशि

कर्क राशि वालों के लिए भी चातुर्मास के दिन थोड़े मुश्किलों से भरा रहेगा। इन्हें इस समय किसी को भी पैसे उधार देने से बचना चाहिए वरना पैसा फंस सकता है।  घर-परिवार में मतभेद और अशांति रह सकती है जिससे मानसिक तनाव हो सकता है। चातुर्मास में अपनी सेहत का खास ध्यान रखें वरना एक छोटी सी लापरवाही आपको भारी पड़ सकती है।

तुला राशि

तुला राशि वालों को चातुर्मास के समय कोई भी काम बड़ा ही सोच-समझकर करना होगा। नौकरी करने वाले जातकों को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। हर कार्य में बाधा उत्पन्न हो सकती है। बेवजह के खर्चे सामने आ सकते हैं। किसी भी कानूनी या दस्तावेजी कार्य में पूरी सावधानी बरतें। कारोबारी लोग कोई भी डील फाइनल करने से पहले अच्छी तरह सोच समझ लें।

मकर राशि

मकर राशि वालों को चातुर्मास में आर्थिक नुकसान हो सकता है। कर्ज लेने की स्थिति आ सकती है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को असफलता का सामना करना पड़ सकता है।  वाहन चलाते समय और यात्रा के दौरान विशेष सावधानी बरतें। चातुर्मास में अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखें वरना कोई पुरानी बीमारी दिक्कत बढ़ा सकती है।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

आपकी कुंडली में हैं ये विवाह योग? जानें शादी के बाद कैसी रहेगी आपकी लाइफ और पार्टनर

Source link


Discover more from News Link360

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Ajay Kumar Verma

Ajay Kumar Verma

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Reply

Discover more from News Link360

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading