Dharm & Motivation

मंगल 2 अगस्त को बदलेंगे राशि, कर्क-धनु सहित 3 राशियों की बिगड़ सकती है आर्थिक स्थिति, रहें सतर्क

Ajay Kumar Verma
By Ajay Kumar Verma On July 26, 2026
1 min read 1.2k views

ज्योतिष शास्त्र में मंगल ग्रह को क्रूर ग्रहों की श्रेणी में रखा गया है। जब भी मंगल राशि बदलते हैं तो हर राशि के जीवन में अच्छे-बुरे बदलाव देखने को मिल सकते हैं। यही मंगल ग्रह अगस्त के महीने में वृषभ राशि से निकलकर मिथुन राशि में गोचर करेंगे। मंगल के इस गोचर के चलते कुछ राशियों को आर्थिक और करियर क्षेत्र को लेकर सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। ये राशियां कौन-कौन सी हैं और मंगल के प्रतिकूल प्रभाव को कम करने के लिए क्या उपाय इन राशियों को करने चाहिए, आइए जानते हैं।

कर्क राशि

आपकी राशि से द्वादश भाव में मंगल ग्रह का गोचर होगा। इस भाव को हानि का कारक माना जाता है। द्वादश भाव में मंगल के होने से अचानक से आपके खर्च बढ़ सकते हैं। घर के किसी कीमती सामान के खराब होने से भी आर्थिक स्थिति पर विपरीत प्रभाव पड़ सकता है। कोर्ट-कचहरी के मामलों में भी कुछ लोगों को धन खर्च हो सकता है। इस दौरान आपको निवेश करने से बचना चाहिए। उपाय के तौर पर हनुमान चालीसा का पाठ करना आपके लिए शुभ साबित हो सकता है।

धनु राशि

आपकी राशि से सप्तम भाव में मंगल का गोचर होगा। इस भाव में मंगल का होना अच्छा नहीं माना जाता क्योंकि आपके आर्थिक, सामाजिक और वैवाहिक जीवन पर मंगल का बुरा असर देखने को मिल सकता है। 2 अगस्त के बाद धनु वालों को धन से जुड़े मामलों का लेन-देन करने से पहले बहुत सावधानी बरतनी चाहिए। अगर अपना कोई काम शुरू करने का विचार बना रहे हैं तो सलाह अवश्य ले लें। सामाजिक स्तर पर भी धनु राशि के लोगों को सतर्कता बरतने की आवश्यकता होगी। उपाय के तौर पर आपको गुड़, गेहूं या लाल वस्त्रों का दान करना चाहिए।

वृश्चिक राशि

मंगल भले ही आपकी राशि के स्वामी हों लेकर आपके अष्टम भाव में मंगल का गोचर होगा। इस गोचर के चलते आर्थिक नुकसान इस राशि के कुछ जातकों को हो सकता है, सावधानी बरतने की आपको आवश्यकता होगी। सट्टेबाजी से आपको बचकर रहना होगा। यात्राओं के दौरान कीमती सामान का ख्याल रखें। पारिवारिक जीवन में भी कुछ उतार-चढ़ाव आपके जीवन में देखे को मिल सकते हैं। उपाय के तौर पर वृश्चिक राशि के जातकों को हनुमान मंदिर में घी का दीपक जलाना चाहिए।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें:

अगस्त में 4 बड़े ग्रह परिवर्तन, सूर्य, बुध और मंगल के गोचर से शुभ योगों का निर्माण, जानें किस दिन होगा कौन-सा गोचर

Source link


Discover more from News Link360

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Ajay Kumar Verma

Ajay Kumar Verma

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Reply

Discover more from News Link360

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading