Dharm & Motivation

शुक्र 29 जुलाई को सूर्य के नक्षत्र में करेंगे प्रवेश, कन्या-मकर सहित 3 राशियों के प्रेम और वैवाहिक जीवन में बढ़ सकती हैं परेशानियां

Ajay Kumar Verma
By Ajay Kumar Verma On July 26, 2026
1 min read 1.2k views

शुक्र ग्रह 29 जुलाई को सूर्य के नक्षत्र उत्तराफाल्गुनी में गोचर कर जाएंगे। प्रेम के कारक ग्रह शुक्र का शत्रु ग्रह सूर्य के नक्षत्र में प्रवेश करना कुछ राशियों के लिए चुनौतीपूर्ण रह सकता है। इन राशियों को प्रेम और वैवाहिक जीवन में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। छोटी-छोटी बातें भी बड़े विवाह का रूप ले सकती हैं, इसलिए सतर्कता से इन राशियों को रहना होगा। आइए जान लेते हैं इन राशियों के बारे में।

कन्या राशि

आपकी राशि से द्वादश भाव में शुक्र इस समय विराजमान हैं ऐसे में शुक्र का नक्षत्र परिवर्तन आपके लिए परेशानियों का सबब बन सकता है। पार्टनर के साथ छोटी-छोटी बातों को लेकर बहस हो सकती है। अहम का टकराव दूरियों की वजह बन सकता है। आपको पार्टनर की बातों का गलत मतलब निकालने से बचना चाहिए। अगर आप रिश्ते में सुधार देखना चाहते हैं तो आपको अपनी बातों को पार्टनर पर थोपने से बचना होगा। पुरानी बातों को वर्तमान में लाएंगे तो स्थिति और भी अधिक बिगड़ सकती है।

मकर राशि

कार्यक्षेत्र में आपकी व्यस्तता आपके स्वभाव में रूखापन ला सकती है इसकी वजह से पार्टनर के साथ भी नोकझोंक आपकी हो सकती है। पार्टनर को यह भी शिकायत होगी कि आप उनको पर्याप्त समय नहीं देते इसलिए पार्टनर को समय आपको निकालना चाहिए। इसके साथ ही कुछ गलतफहमियां भी आपके प्रेम के रिश्ते में दूरियों का कारण बन सकती हैं। इसलिए थोड़ा सतर्क आपको रहना होगा। पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम अगर आप बिताएंगे तो कम प्रयास में भी आपके प्रेम संबंधों में अच्छे बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

मीन राशि

आपके छठे भाव में शुक्र ग्रह विराजमान हैं इसलिए आपके प्रेम और वैवाहिक संबंधों में भी उतार-चढ़ाव आने की आशंका है। पार्टनर के प्रति शक करने से आपको बचना होगा। साथ ही किसी तीसरे व्यक्ति की सलाह पर पार्टनर को लेकर राय न बनाएं नहीं तो दूरियां बढ़ सकती हैं। जो लोग हाल ही में प्रेम संबंधों में आए हैं वो किसी छोटी सी बात को लेकर पार्टनर से दूर हो सकते हैं। प्रेम जीवन में अच्छे फल पाने के लिए आपको अपने व्यक्तित्व में सुधार करने की आवश्यकता होगी।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें:

दरवाजे पर देहली क्यों मानी जाती है जरूरी? वास्तु के अनुसार इन 5 चीजों से भी बनाएं दूरी

Source link


Discover more from News Link360

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Ajay Kumar Verma

Ajay Kumar Verma

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Reply

Discover more from News Link360

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading