अब टीम इंडिया के लिए अगला मैच कब खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी? जानें कब है अगली टी20 सीरीज


होमखेलक्रिकेटअब टीम इंडिया के लिए अगला मैच कब खेलेंगे वैभव? जानें कब है अगली टी20 सीरीज

Last Updated:

Vaibhav Sooryavanshi Next Match: इंग्लैंड दौरे की नाकामी को भुलाते हुए 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने जिम्बाब्वे के खिलाफ दमदार वापसी. वैभव ने जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन टी20 मैचों की सीरीज में धुआंधार बल्लेबाजी करते हुए 151 रन बनाए, जिसमें उनकी दो फिफ्टी शामिल रही. ऐसे में आइए जानते हैं अब वैभव सूर्यवंशी अपना अगला टी20 मैच कब खेलेंगे.

अब टीम इंडिया के लिए अगला मैच कब खेलेंगे वैभव? जानें कब है अगली टी20 सीरीजZoom

टीम इंडिया के 15 साल के ओपनर वैभव सूर्यवंशी

नई दिल्ली: 15 साल के युवा ओपनर बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के लिए जिम्बाब्वे दौरा जबरदस्त रहा. तीन टी20 मैचों की सीरीज में वैभव ने 2 अर्धशतकीय पारी के साथ कुल 151 रन बनाए. इस दमदार बल्लेबाजी के लिए वैभव को प्लेयर ऑफ द सीरीज भी चुना गया. वैभव की इस शानदार प्रदर्शन से श्रेयस अय्यर भी अपनी कप्तानी में पहली टी20 सीरीज जीतने में सफल रहे. ऐसे अब सवाल ये उठता है कि जिम्बाब्वे दौरा खत्म होने के बाद फैंस वैभव सूर्यवंशी को अब कब टीम इंडिया के लिए एक्शन में दिखेंगे.

टीम इंडिया अपनी अगली टी20 सीरीज खेलेगी?

जिम्बाब्वे दौरा खत्म होने के बाद टीम इंडिया को टी20 सीरीज के लिए अभी लंबा इंतजार करना होगा. भारतीय टीम अब अगले महीने श्रीलंका दौरे पर जाएगी. यहां टीम इंडिया को दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है. वैभव फिलहाल टेस्ट टीम की प्लानिंग का हिस्सा नहीं हैं. ऐसे में उन्हें अभी टीम इंडिया के लिए एक्शन में आने में समय लगेगा.

वहीं, बात करें टीम इंडिया की अगली टी20 सीरीज की तो वह अक्टूबर में शुरू हो होगी. भारतीय टीम की अगली टी20 सीरीज वेस्टइंडीज के साथ है. टीम इंडिया के लिए यह घरेलू सीरीज होगी, क्योंकि वेस्टइंडीज की टीम भारत दौरे पर आ रही है. भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहले तीन वनडे मैचों की सीरीज खेली जाएगी. इसके बाद दोनों टीमें पांच टी20 मैचों की सीरीज के लिए मैदान पर उतरेगी. टी20 सीरीज की शुरुआत 6 अक्टूबर से लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में होगा.

वेस्टइंडीज के भारत दौरे का शेड्यूल

मैचफॉर्मेटतारीखस्टेडियमशहर
1st ODIवनडेरविवार, 27 सितंबर 2026ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियमतिरुवनंतपुरम
2nd ODIवनडेबुधवार, 30 सितंबर 2026बारसापारा क्रिकेट स्टेडियमगुवाहाटी
3rd ODIवनडेशनिवार, 3 अक्टूबर 2026महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियमन्यू चंडीगढ़
1st T20Iटी20Iमंगलवार, 6 अक्टूबर 2026भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी एकाना क्रिकेट स्टेडियमलखनऊ
2nd T20Iटी20Iशुक्रवार, 9 अक्टूबर 2026JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्सरांची
3rd T20Iटी20Iरविवार, 11 अक्टूबर 2026होलकर स्टेडियमइंदौर
4th T20Iटी20Iबुधवार, 14 अक्टूबर 2026राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियमहैदराबाद
5th T20Iटी20Iशनिवार, 17 अक्टूबर 2026एम. चिन्नास्वामी स्टेडियमबेंगलुरु

About the Author

authorimg

Jitendra Kumar

जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. इस वक्त नेटवर्क 18 समूह में हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, ह…

और पढ़ें



Source link


Discover more from News Link360

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from News Link360

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading