Dharm & Motivation

पढ़ाई-नौकरी और व्यापार में तरक्की चाहिए? सावन में करें इन शुभ चीजों का दान, मन को मिलेगी शांति और सकारात्मक ऊर्जा

Ajay Kumar Verma
By Ajay Kumar Verma On July 27, 2026
1 min read 1.2k views

सावन का पवित्र महीना भगवान शिव को समर्पित है। इस दौरान भक्त जलाभिषेक, रुद्राभिषेक और व्रत के साथ दान-पुण्य भी करते हैं। सावन में श्रद्धा और निस्वार्थ भाव से किया गया दान विशेष फल देने वाला माना जाता है। कहते हैं कि इससे सुख-समृद्धि के रास्ते खुलते हैं और ग्रहों से जुड़ी परेशानियां कम होती हैं। माना जाता है कि कुछ विशेष वस्तुएं दान करने से करियर को नई ऊंचाइयां मिलती है। आइए जानते हैं सावन में किन चीजों का दान करना शुभ माना जाता है और क्यों।

सावन में सफेद चीजों का दान देगा लाभ

ऐसी मान्यता है कि सावन में इन चीजों का दान करके न केवल आप पुण्य के भागीदार बनते हैं, बल्कि जीवन में मानसिक सुकून और पॉजिटिव एनर्जी भी प्राप्त करते हैं। अगर जीवन में मानसिक तनाव, बेचैनी या मन की अशांति बनी रहती है तो सावन में चावल, चीनी और सफेद कपड़ों का दान शुभ माना जाता है। इन चीजों का दान करने से मानसिक शांति मिलने की मान्यता है।

तरक्की के लिए करें इन चीजों का दान

सावन माह का संबंध वर्षा और हरियाली से होता है। ज्योतिष के अनुसार साबुत मूंग, हरी सब्जियां और हरे फलों का दान बुध ग्रह से जुड़ा है। इन चीजों का दान करने से पढ़ाई, नौकरी और व्यापार में अच्छे अवसर मिलने और तरक्की के रास्ते खुलने की मान्यता है।

शनि की बुरी नजर से राहत दिलाएंगे ये उपाय

धर्म ग्रंथों में उल्लेख मिलता है कि शनि देव भगवान शिव के परम भक्त और शिष्य हैं। शनि से जुड़ी परेशानियों को दूर करने के लिए सावन में काले तिल, काली उड़द, छाता, कंबल या नमक का दान करने की परंपरा है। इससे जीवन में स्थिरता आने और आर्थिक स्थिति मजबूत होने की मान्यता है।

सावन में दान का महत्व

धार्मिक मान्यताओं और ज्योतिषाचार्यों की माने तो सावन में शिव जी की कृपा पाने के लिए पूजा के साथ जरूरतमंद लोगों की मदद करना शुभ होता है। मान्यता है कि इस महीने किया गया दान जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने में सहायक है। हालांकि, व्यक्ति को दान हमेशा अपनी श्रद्धा और सामर्थ्य के अनुसार करना चाहिए। दान देने के बाद महादेव का स्मरण करते हुए “ॐ नमः शिवाय” मंत्र का जाप करें।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें: गुरु पूर्णिमा 2026 कब मनाई जाएगी? जानें शुभ तिथि, महत्व और इस दिन क्या करना चाहिए

Source link


Discover more from News Link360

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Ajay Kumar Verma

Ajay Kumar Verma

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Reply

Discover more from News Link360

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading