Dharm & Motivation

सावन शिवरात्रि, नाग पंचमी लेकर रक्षाबंधन तक, अगस्त में आएंगे ये प्रमुख व्रत-त्यौहार, यहां देखें पूरी लिस्ट

Ajay Kumar Verma
By Ajay Kumar Verma On July 27, 2026
2 min read 1.2k views

अगस्त का महीना धार्मिक दृष्टिकोण से अत्यंत ही पवित्र और विशेष रहने वाला है। इस महीने में सावन सोमवार और शिवरात्रि का व्रत रखा जाएगा। वहीं इसी माह में हरियाली तीज, नाग पंचमी से लेकरभाई-बहन के प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन तक कई बड़े व्रत-त्यौहार मनाए जाएंगे। इसके साथ ही  गणेश चतुर्थी, कजरी तीज  जैसे हिंदू धर्म के कई बड़े व्रत-त्यौहार आएंगे। तो चलिए जानते हैं अगस्त महीने में आने वाले सभी व्रत-त्यौहार की तिथियों की लिस्ट।

अगस्त 2026 के प्रमुख व्रत और त्यौहार

  • सावन का पहला सोमवार- 3 अगस्त 2026
  • श्रावण कृष्ण कामिका एकादशी- 9 अगस्त 2026
  • सोम प्रदोष व्रत (कृष्ण पक्ष)- 10 अगस्त 2026
  • सावन शिवरात्रि- 11 अगस्त 2026
  • श्रावण अमावस्या (हरियाली अमावस्या)- 12 अगस्त 2026
  • हरियाली तीज- 15 अगस्त 2026
  • नाग पंचमी- 17 अगस्त 2026
  • कल्कि जयंती- 17 अगस्त 2026
  • मासिक दुर्गाष्टमी व्रत- 20 अगस्त 2026
  • श्रावण पुत्रदा एकादशी व्रत- 23 अगस्त
  • प्रदोष व्रत (शुक्ल पक्ष)-  25 अगस्त
  • हयग्रीव जयंती- 27 अगस्त 2026
  • श्रावण पूर्णिमा- 28 अगस्त 2026
  • रक्षाबंधन- 28 अगस्त 2026
  • गायत्री जयंती- 28 अगस्त 2026
  • कजरी तीज- 31 अगस्त
  • श्री गणेश (बहुला) चतुर्थी- 31 अगस्त

सावन शिवरात्रि

इस सावन शिवरात्रि 11 अगस्त 2026 को मनाई जाएगी। सावन माह में आने वाली शिवरात्रि का विशेष महत्व होता है। इसी दिन कांवड़ यात्रा का समापन होता है। सावन शिवरात्रि के दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा-अर्चना करने से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। साथ ही भक्तों को सुख-समृद्धि और खुशहाली की प्राप्ति होती है।

सावन सोमवार व्रत

सावन भगवान शिव का प्रिय माह होता है। इस महीने में महादेव की उपासना करना अत्यंत फलदायी होता है। इसके साथ ही सावन सोमवार व्रत का भी खास महत्व होता है। सावन सोमवार का व्रत करने से भोलेनाथ की विशेष कृपा प्राप्त होती है। वहीं कुंवारी कन्याओं को मनचाहा जीवनसाथी मिलता है और विवाहित महिलाओं का दांपत्य जीवन सुखमय और मधुर बना रहता है। इस बार सावन में 4 सोमवार पड़ेंगे। सावन सोमवार के दिन इस विधि के साथ भगवान शिव की पूजा करने से मनोवांछिक फलों की प्राप्ति होती है।।

सावन सोमवार की तिथियां

  • पहला सावन सोमवार- 3 अगस्त 2026
  • दूसरा सावन सोमवार- 10 अगस्त 2026
  • तीसरा सावन सोमवार- 17 अगस्त 2026
  • चौथा और अंतिम सावन सोमवार- 24 अगस्त 2026

रक्षाबंधन 2026

इस बार रक्षाबंधन का त्यौहार 28 अगस्त 2026 को मनाया जाएगा। इस दिन बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उनकी लंबी उम्र की कामना करती हैं। रक्षाबंधन  के दिन ही सूर्य और चंद्र ग्रहण भी लगेगा। लेकिन इनमें से कोई भी ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, इसलिए सूतक काल भी मान्य नहीं होगा। तो ऐसे में लोग बिना कोई भय के राखी का त्यौहार मना सकते हैं। लेकिन बस भद्राकाल का ध्यान रखें।

नाग पंचमी 2026

नाग पंचमी का दिन नाग देव की पूजा के लिए समर्पित होता है। यह त्यौहार सावन शुक्ल पंचमी को पड़ता है। कालसर्प दोष से मुक्ति पाने के लिए यह दिन अति उत्तम माना जाता है। इस साल नाग पंचमी का त्यौहार 17 अगस्त को मनाया जाएगा।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें:

सावन में रख रहे हैं पूरे महीने का व्रत? गलती से भी न करें ये भूल, यहां जानें सही नियम

Source link


Discover more from News Link360

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Ajay Kumar Verma

Ajay Kumar Verma

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Reply

Discover more from News Link360

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading