सावन के महीने को शिव भक्ति के लिए बेहद खास माना जाता है। इस महीने में भगवान शिव की पूजा के साथ ही आध्यात्मिक गतिविधियां भी उनके भक्त करते हैं। वहीं भगवान शिव अगर अपने भक्तों से प्रसन्न हों तो सावन के महीने में सपनों के जरिए संकेत दे सकते है। जी हां, स्वप्नशास्त्र की मानें तो सावन के महीने में कुछ खास सपनों का बार-बार दिखना शिव कृपा का संकेत हो सकता है। आज हम आपको इन्हीं सपनों के बारे में जानकारी देंगे।
शिवलिंग का सपने में दिखना
सावन के महीने में अगर आपको सपने में बार-बार शिवलिंग दिखाई दे तो समझ जाइए शिव जी आपकी भक्ति से प्रसन्न हैं। इस सपने का अर्थ है कि भगवान शिव जल्दी ही आपकी मनोकामनाओं को पूरा कर सकते हैं। साथ ही ऐसा सपना आने के बाद आपके पारिवारिक और वैवाहिक जीवन में भी सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। यह सपना शत्रुओं पर विजय का भी प्रतीक है।
सपने में बहता पानी देखना या फिर गंगा नदी को देखना
सपने में गंगा नदी को देखना या फिर बहता पानी देखना भी बेहद शुभ संकेत माना गया है। सावन के महीने में यह सपने अगर आपको बार-बार आ रहे हैं तो समझ लें कि शिव कृपा से आपके जीवन के सभी संकट दूर हो सकते हैं। सपने में पानी का दिखना मानसिक संतुलन और धन-धान्य में वृद्धि का प्रतीक भी माना जाता है।
सपने में बैल का दिखना
भगवान शिव की सवारी नंदी बैल का सावन के महीने में बार-बार सपने में दिखना बेहद शुभ माना गया है। इस सपने का अर्थ है कि आपको अपनी मेहनत का शुभ परिणाम मिल सकता है। साथ ही आपके करियर क्षेत्र और आर्थिक पक्ष में जो दिक्कतें आ रही थीं उनसे भी आप मुक्ति पा सकते हैं। यह सपना दिखने के बाद आपको बड़ा पद भी प्राप्त हो सकता है।
सपने में डमरू का दिखना
सावन के महीने में अगर आपको बार-बार सपने में डमरू दिखाई दे रहा है तो समझ लीजिए आपके सपने पूरे होने वाले हैं और जल्दी ही आपको जीवन में आनंद की प्राप्ति होगी। यह सपना सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करने वाला भी माना गया है। डमरू का दिखना भगवान शिव की कृपा का प्रतीक भी है और इस सपने के बाद आपके जीवन से नकारात्मक ऊर्जा दूर हो सकती है।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)
ये भी पढ़ें:
31 जुलाई से चोर पंचक होंगे शुरू, पांच दिनों तक भूलकर भी न करें ये 7 काम
Discover more from News Link360
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
