रोहित-गिल ओपनर, शमी को बनाया बुमराह का जोड़ीदार, 2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए वसीम जाफर ने चुनी भारत की प्लेइंग-11


होमखेलक्रिकेटशमी को बनाया बुमराह का जोड़ीदार, वर्ल्ड कप के लिए जाफर ने चुनी प्लेइंग-11

Last Updated:

wasim jaffer picks team india playing 11 odi world cup 2027: पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज वसीम जाफर ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए अपनी पसंदीदा भारतीय प्लेइंग इलेवन चुनी है. उन्होंने रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे अनुभवी खिलाड़ियों पर भरोसा जताते हुए शुभमन गिल को कप्तान बनाया है. उनका मानना है कि टीम में अनुभव और युवा खिलाड़ियों का संतुलन होना चाहिए, जो भारत की वर्ल्ड कप जीत की उम्मीदों को मजबूत कर सकता है.

शमी को बनाया बुमराह का जोड़ीदार, वर्ल्ड कप के लिए जाफर ने चुनी प्लेइंग-11Zoom

वसीम जाफर ने चुनी वनडे वर्ल्ड कप के लिए भारत की प्लेइंग-11.

नई दिल्ली. वनडे वर्ल्ड कप 2027 दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की संयुक्त मेजबानी में खेला जाएगा. इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम की कमान शुभमन गिल संभालेंगे. हालांकि, सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या रोहित शर्मा और विराट कोहली तब भी टीम का हिस्सा होंगे? इस आईसीसी टूर्नामेंट में अभी समय जरूर है, लेकिन टीम इंडिया की संभावित टीम और खासकर रोहित-विराट को लेकर चर्चाएं तेज हैं. कई पूर्व क्रिकेटर्स साफ कह चुके हैं कि अगर भारत को साउथ अफ्रीका में वर्ल्ड कप की ट्रॉफी उठानी है तो रोहित और विराट को टीम में शामिल करना होगा. इस बीच भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज वसीम जाफर ने टूर्नामेंट को लेकर अपनी पसंदीदा भारतीय प्लेइंग-11 चुनी है. चलिए जानते हैं उनकी नजर में कौन से खिलाड़ी वनडे वर्ल्ड कप की प्लेइंग-11 में होने चाहिए.

रोहित-विराट पर जताया भरोसा
वसीम जाफर का मानना है कि अगर रोहित और विराट दोनों खिलाड़ी लगातार अच्छा प्रदर्शन करते रहे तो उन्हें विश्व कप टीम में जगह मिलनी चाहिए. जाफर ने अपनी टीम में रोहित और गिल को ओपनिंग की जिम्मेदारी दी है. उनके मुताबिक रोहित का अनुभव और गिल की निरंतरता भारत के लिए बड़ी ताकत साबित हो सकती है. जाफर ने तीसरे नंबर पर विराट कोहली को रखा है, जो आईसीसी टूर्नामेंट में अपने शानदार रिकॉर्ड के लिए जाने जाते हैं. चौथे नंबर पर उन्होंने श्रेयस अय्यर को चुना है, जिन्होंने पिछले कुछ वर्षों में वनडे क्रिकेट में खुद को भारत के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाजों में शामिल किया है.

बुमराह-शमी की खतरनाक जोड़ी को चुना
विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में केएल राहुल को जगह दी है. वहीं, हार्दिक पांड्या को तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर के तौर पर टीम में शामिल किया गया है, जिससे बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों विभागों में संतुलन बना रहता है. गेंदबाजी आक्रमण में जाफर ने जसप्रीत बुमराह के साथ एक बार फिर मोहम्मद शमी को नई गेंद की जिम्मेदारी दी. बता दें कि शमी टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं. वह आखिरी बार 2025 चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए वनडे फॉर्मेट का हिस्सा रहे थे. इसके बाद से उन्हें किसी भी फॉर्मेट में मौका नहीं मिला है. बुमराह और शमी ने मिलकर घर में खेले गए 2023 वनडे वर्ल्ड कप में अपनी खतरनाक गेंदबाजी से टीमों के छक्के छुड़ा दिए थे.

तीसरे तेज गेंदबाज के रूप में जाफर ने मोहम्मद सिराज को चुना है. स्पिन विभाग की जिम्मेदारी कुलदीप यादव और अक्षर पटेल को सौंपी गई है. कुलदीप को स्पिनर के रूप में चुना, जबकि अक्षर को बताकर ऑलराउंडर शामिल किया. जाफर की टीम को देखने पर साफ पता चलता है कि उन्होंने युवाओं पर पूरी तरह दांव लगाने के बजाय उन खिलाड़ियों को तरजीह दी है, जिन्होंने बड़े टूर्नामेंटों में खुद को साबित किया है. उनकी प्लेइंग इलेवन में ऐसे खिलाड़ी शामिल हैं, जो लंबे समय से भारत की वनडे टीम की रीढ़ रहे हैं.

शुभमन गिल के नेतृत्व से बढ़ी उम्मीदें
2027 वनडे वर्ल्ड कप शुभमन गिल के करियर का सबसे बड़ा पड़ाव साबित हो सकता है. पिछले कुछ वर्षों में वह दुनिया के सर्वश्रेष्ठ वनडे बल्लेबाजों में अपनी पहचान बना चुके हैं. कप्तान के रूप में उनके सामने भारत को लंबे इंतजार के बाद फिर से 50 ओवर का विश्व चैंपियन बनाने की चुनौती होगी.

वसीम जाफर की 2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए चुनी गई प्लेइंग-11
रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज.

About the Author

authorimg

Shivam Upadhyay

शिवम उपाध्याय उभरते हुए खेल पत्रकार हैं, जो नवंबर 2025 से देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान नेटवर्क 18 ग्रुप में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं. क्रिकेट विशेषज्ञता का मुख्य क्षेत्र है, लेकिन इसके अलावा हॉकी और बैडमिं…

और पढ़ें



Source link


Discover more from News Link360

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from News Link360

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading