Sports

रयान टेन डोएशेट की लगी लॉटरी, 24 घंटे के भीतर मिली दूसरी नौकरी, टीम इंडिया के बाद केकेआर में बड़ी जिम्मेदारी

Ajay Kumar Verma
By Ajay Kumar Verma On July 29, 2026
3 min read 1.2k views


होमखेलक्रिकेटडोएशेट को 24 घंटे में मिली नौकरी, टीम इंडिया के बाद KKR में बड़ी जिम्मेदारी

Last Updated:

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सहायक कोच रयान टेन डोएशेट को कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम में बड़ी जिम्मेदारी मिली है. डोएशेट को केकेआर में टैलेंट एक्विजिशन और हेड ऑफ क्रिकेट स्ट्रेटेजी का पद संभालेंगे. कोचिंग स्टाफ के तौर पर डोएशेट दूसरी बार केकेआर के साथ जुड़े हैं. इसके अलावा वह प्लेयर के तौर भी केकेआर के लिए लंबे समय तक आईपीएल में खेले हैं.

डोएशेट को 24 घंटे में मिली नौकरी, टीम इंडिया के बाद KKR में बड़ी जिम्मेदारीZoom

केकेआर के कोचिंग स्टाफ में शामिल हुए रयान टेन डोएशेट

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम में सहायक कोच का पद छोड़ते ही रयान टेन डोएशेट को आईपीएल टीम केकेआर में एक बड़ी जिम्मेदारी मिल गई है. रयान टेन डोएशेट को केकेआर स्पोर्ट्स में टैलेंट एक्विजिशन और हेड ऑफ क्रिकेट स्ट्रेटेजी के पद पर नियुक्त किया गया है. नाइट राइडर्स ने एक प्रेस रिलीज जारी कहा, “रयान नाइट राइडर्स नेटवर्क में स्काउटिंग, टैलेंट एक्विजिशन, टीम प्लानिंग और परफॉर्मेंस रिव्यू की जिम्मेदारी में दिखेंगे.”

रयान टेन डोएशेट इसके अलावा सीपीएल में ट्रिनबागो नाइट राइडर्स, ILT20 में अबू धाबी नाइट राइडर्स और मेजर लीग क्रिकेट में लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स के लिए सहायक कोच के रूप में भी काम करेंगे. डोएशेट की नियुक्ति पर नाइट राइडर्स स्पोर्ट्स के सीईओ वेंकी मैसूर ने कहा, “हम टेंडो का नाइट राइडर्स परिवार में स्वागत करते हैं. उनकी खेल के प्रति गहरी समझ, फ्रेंचाइजी और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के उनके अनुभव के साथ मिलकर, उन्हें इस भूमिका के लिए पूरी तरह से उपयुक्त बनाती है.”

नाइट राइडर्स से जुड़कर डोएशेट ने क्या कहा?

डोएशेट ने भी नाइट राइडर्स से जुड़ने पर अपनी खुशी जाहिर की. उन्होंने कहा, “इस भूमिका में नाइट राइडर्स के साथ वापस आकर मैं बहुत उत्साहित हूं. हमारी वैश्विक फ्रेंचाइजी में कोचिंग और एनालिटिक्स टीमों के साथ मिलकर काम करने, हमारी स्काउटिंग को मजबूत करने और एक लॉन्ग टाइम क्रिकेट रणनीति बनाने का यह एक अनूठा अवसर है.”

केकेआर के लिए आईपीएल में खेल चुके हैं रायन

बता दें कि रायन टेन डोएशेट का केकेआर से पुराना रिश्ता रहा है. डोएशेट एक खिलाड़ी के तौर पर आईपीएल में केकेआर के लिए खेल चुके हैं. वह साल 2011 में केकेआर में शामिल हुए थे. इसके अलावा, वह साल 2012 और 2014 में आईपीएल खिताब जीतने वाली केकेआर टीम के सदस्य भी रहे हैं. बाद में साल 2022 में वह कोचिंग स्टाफ के तौर पर इस टीम से जुड़े थे. वह आईपीएल 2024 में केकेआर की तीसरी खिताबी जीत के दौरान भी टीम के साथ मौजूद थे.

About the Author

authorimg

Jitendra Kumar

जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. वर्तमान में वह नेटवर्क 18 समूह के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हैं और हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में अपनी…

और पढ़ें



Source link


Discover more from News Link360

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Ajay Kumar Verma

Ajay Kumar Verma

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Reply

Discover more from News Link360

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading