Dharm & Motivation

नौकरी में आ रही रुकावट, प्रमोशन के नहीं बन रहे योग? सावन के पहले सोमवार पर जरूर आजमाएं ये खास उपाय

Ajay Kumar Verma
By Ajay Kumar Verma On July 29, 2026
1 min read 1.2k views

सावन का महीना भगवान शिव को बेहद प्रिय माना जाता है। अगर नौकरी में बार-बार बाधाएं आ रही हैं या प्रमोशन मिलने में देरी हो रही है, तो इन परेशानियों से छुटकारा पाया जा सकता है। सावन के पहले सोमवार को किए गए कुछ विशेष उपाय महादेव की कृपा दिलाने में सहायक माने जाते हैं। इससे नौकरी में आने वाली रुकावटें कम होने और प्रमोशन के योग बनने की मान्यता है।

सावन का पहला सोमवार खास

सावन के दौरान देशभर के शिव मंदिरों में भक्त बड़ी संख्या में पहुंचते हैं और भोलेनाथ की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि, सफलता और मनोकामनाओं की पूर्ति की कामना करते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सावन के पहले सोमवार का विशेष महत्व है और इस दिन किए गए कुछ उपाय शुभ फल देने वाले माने जाते हैं।

नौकरी के लिए करें जलाभिषेक

अगर नौकरी में बार-बार रुकावटें आ रही हैं या मेहनत के बावजूद सफलता नहीं मिल रही है, तो पहले सावन सोमवार को शिवलिंग का जलाभिषेक करें। अभिषेक के दौरान जल में कच्चा दूध मिलाकर भगवान शिव को अर्पित करना शुभ होता है। कहा जाता है कि इससे करियर की बाधाएं कम होती हैं और उन्नति के रास्ते खुलते हैं।

करियर में तरक्की दिलाएगा चंदन का तिलक

भगवान शिव को चंदन अर्पित करना भी शुभ माना जाता है। पूजा के दौरान शिवलिंग पर चंदन का तिलक लगाने के बाद उसी चंदन का तिलक अपने माथे पर भी लगाएं। इससे सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है और रुके हुए कार्य पूरे होने की मान्यता। इस उपाय को करियर में तरक्की और प्रमोशन के लिए भी लाभकारी माना जाता है।

सफलता के लिए 21 बेलपत्र करें अर्पित

सावन के पहले सोमवार को शिवलिंग पर 21 बेलपत्र अर्पित करना भी विशेष फलदायी माना गया है। पूजा के दौरान भगवान शिव से अच्छी नौकरी, करियर में सफलता या मौजूदा नौकरी में प्रमोशन की प्रार्थना करें।

मंत्र जाप का महत्व

पूजा के बाद भगवान शिव के पंचाक्षरी मंत्र ‘ॐ नमः शिवाय’ का श्रद्धापूर्वक जाप करें। धार्मिक मान्यता है कि इस मंत्र के नियमित जाप से मन शांत रहता है और आत्मविश्वास बढ़ता है। इसे करियर में आने वाली चुनौतियों को कम करने वाला भी माना जाता है।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें: सावन में नवग्रह दोष दूर करने के उपाय, शिव आराधना से मिल सकती है ग्रहों के दुष्प्रभाव से राहत

Source link


Discover more from News Link360

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Ajay Kumar Verma

Ajay Kumar Verma

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Reply

Discover more from News Link360

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading