Dharm & Motivation

सावन में राहु बदलेगा नक्षत्र! इन 4 राशियों को अचानक हो सकता है धन लाभ, खुलेंगे तरक्की के द्वार

Ajay Kumar Verma
By Ajay Kumar Verma On July 30, 2026
2 min read 1.2k views

ज्योतिष में राहु को अचानक होने वाली घटनाओं का कारक माना जाता है। जब भी ये ग्रह अपनी राशि या नक्षत्र बदलता है तो उसका सभी राशियों पर कुछ न कुछ प्रभाव जरूर देखने को मिलता है। इस समय राहु अपने ही नक्षत्र शतभिषा में गोचर कर रहा है और 2 अगस्त 2026 से ये धनिष्ठा नक्षत्र में गोचर शुरू कर देगा। ज्योतिष अनुसार सावन में मंगल के नक्षत्र में राहु का गोचर 4 राशि वालों के लिए अचानक धन लाभ के रास्ते खोलेगा। चलिए जान लेते हैं ये कौन सी राशियां हैं, जिन्हें राहु लाभ देने वाला है।

मेष राशि

  • राहु का नक्षत्र गोचर मेष राशि वालों के लिए तरक्की के द्वार खोलेगा।
  • आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा।
  • अचानक से धन लाभ होने के आसार रहेंगे।
  • कहीं से अटका हुआ धन प्राप्त हो सकता है।
  • आमदनी में बढ़ोतरी होगी और सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी।
  • नई नौकरी मिलने के योग बन रहे हैं।

मिथुन राशि

  • मिथुन राशि वालों के लिए राहु का नक्षत्र गोचर लाभकारी साबित होगा।
  • आपको नौकरी और बिजनेस में बंपर लाभ मिलने के योग बनेंगे।
  • कहीं से अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है।
  • पैतृक संपत्ति से बड़ा लाभ मिल सकता है।
  • किसी निवेश से अचानक से तगड़ा लाभ मिलने की उम्मीद है।
  • पुराने कर्ज से मुक्ति मिलेगी।

सिंह राशि

  • सिंह राशि वालों के राहु का नक्षत्र गोचर सकारात्मक दिखाई दे रहा है।
  • आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा।
  • नई नौकरी मिलने के योग बनेंगे।
  • बिजनेस वालों की अचानक से कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है।
  • आर्थिक स्थिति काफी मजबूत रहेगी।
  • सैलरी में बढ़ोतरी होने के योग बन रहे हैं।
  • वाहन या मकान सुख की प्राप्ति हो सकती है।

धनु राशि

  • धनु राशि वालों को राहु के नक्षत्र गोचर से बंपर लाभ होता दिखाई दे रहा है।
  • अचानक से धन प्राप्ति के योग बनेंगे।
  • नौकरी से जुड़ी किसी बड़ी समस्या का समाधान हो सकता है।
  • इस अवधि में कोई नया काम शुरू करने की सोच सकते हैं।
  • लंबे समय से अटका हुआ प्रमोशन अब मिल सकता है।
  • बिजनेस वाले भी इस दौरान खूब पैसा कमाने में सफल रहेंगे।
  • काम के सिलसिले में की गई यात्रा सुखद साबित होगी।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

सावन माह में चमकेगा इन 3 राशियों का भाग्य! भगवान शिव की खास कृपा से हर काम में मिलेगी सफलता

Source link


Discover more from News Link360

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Ajay Kumar Verma

Ajay Kumar Verma

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Reply

Discover more from News Link360

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading