Sports

WI vs PAK: अब्दुल्ला शफीक का शानदार शतक, बाबर आजम का भी चला बल्ला, दूसरे टेस्ट में पाकिस्तान की जोरदार वापसी

Ajay Kumar Verma
By Ajay Kumar Verma On August 3, 2026
3 min read 1.2k views


होमखेलक्रिकेटशफीक का शानदार शतक, बाबर भी चमके, दूसरे टेस्ट में पाकिस्तान की जोरदार वापसी

Last Updated:

West Indies vs Pakistan 2nd Test Day-2 highlights: वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने जोरदार वापसी की है. दूसरे दिन के खेल की समाप्ति तक पाकिस्तान के लिए अब्दुला शफीक और बाबर आजम क्रीज पर खड़े थे. शफीक 107 रन और बाबर आजम 87 रन बनाकर खेलकर रहे हैं. वहीं, पाकिस्तान की टीम अभी पारी में 78 रन पीछे हैं.

शफीक का शानदार शतक, बाबर भी चमके, दूसरे टेस्ट में पाकिस्तान की जोरदार वापसी Zoom

दूसरे टेस्ट में पाकिस्तान के लिए अब्दुल्ला शफीक ने जड़ा शतक

नई दिल्ली: अब्दुला शफीक के शतक के साथ बाबर आजम और अजान ओवैस की अर्धशतकीय पारी से पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में जोरदार वापसी की है. दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक पाकिस्तान की टीम ने 2 विकेट के नुकसान पर 266 रन बना लिए हैं. पाकिस्तान के लिए शफीक 107 रन बनाकर नाबाद हैं, जबकि बाबर 86 रन बनाकर खेल रहे हैं. मुकाबले में वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 344 रन बनाए थे. इस तरह पाकिस्तान अभी पहली पारी में वेस्टइंडीज से 78 रन पीछे है.

वेस्टइंडीज को 344 रनों पर समेटने के बाद बल्लेबाजी में पाकिस्तान के लिए अजान ओवैस और इमाम उल हक ने सधी हुई शुरुआत की. हालांकि, इमाम अपनी पारी को बड़ा नहीं कर पाए और 14 रन बनाकर सस्ते में आउट हो गए, लेकिन अजान ने 71 गेंद में 55 रनों की दमदार पारी खेली. अजान और इमाम के विकेट के बाद अब्दुल्ला शफीक और बाबर आजम ने फिर पाकिस्तान के विकेट को गिरने नहीं दिया. वहीं, वेस्टइंडीज की तरफ से जोमेल वारिकन और शमार जोसेफ ने गेंदबाजी में 1-1 विकेट लिया.

वेस्टइंडीज के लिए ग्रीव्स और रोस्टन चेज बैटिंग में चमके

वहीं, वेस्टइंडीज के लिए बल्लेबाजी में बात करें तो जस्टिन ग्रीव्स और रोस्टन चेज ने कमाल का खेल दिखाया. जस्टिन ग्रीव ने 173 गेंद का सामना करते हुए 73 रनों की दमदार पारी खेली. अपनी इस पारी में उन्होंने कुल 9 चौके लगाए. जस्टिन ग्रीव के अलावा के रोस्टन चेज ने भी 126 गेंद में 11 चौके की मदद से 70 रनों का योगदान दिया. जस्टिन ग्रीव और रोस्टन चेज के साथ ब्रेंडन किंग ने 46, शाई होप ने 29 और अमीर जंगू ने 26 रनों का योगदान दिया.

पाकिस्तान के लिए साजिद खान ने झटके 4 विकेट

पाकिस्तान के लिए गेंदबाजी में साजिद खान ने अपना दम दिखाया. साजिद ने अपनी टीम के लिए 32.4 ओवर में 85 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किए. इसके अलावा मोहम्मद अली, उवैद हुसैन और अली उस्मान ने 2-2 विकेट झटके, जिससे पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज को 344 रनों पर रोका दिया.

About the Author

authorimg

Jitendra Kumar

जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. वर्तमान में वह नेटवर्क 18 समूह के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हैं और हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में अपनी…

और पढ़ें



Source link


Discover more from News Link360

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Ajay Kumar Verma

Ajay Kumar Verma

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Reply

Discover more from News Link360

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading