Samsung Galaxy Z Flip 6 offer on amazon cheapest price of foldable phone know new rate- अमेज़न पर सैमसंग का बड़ा धमाका, इस महंगे वाले फ्लिप फोन पर मिल रहा है रिकॉर्ड तोड़ डिस्काउंट, मची लूट!
सैमसंग गैलेक्सी Z फ्लिप 6 को भारत में ₹1,09,999 की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था. अमेज़न पर ये फोन फिलहाल ₹67,750 में लिस्ट किया गया है, यानी सीधे ₹42,249 की फ्लैट छूट मिल रही है.
इसके अलावा, अगर आप Axis Bank क्रेडिट कार्ड से EMI पर पेमेंट करते हैं, तो आपको ₹3,500 की अडिशनल छूट भी मिल सकती है.
इतना ही नहीं, अमेज़न के एक्सचेंज ऑफर के जरिए पुराने स्मार्टफोन को बदलकर कीमत और भी कम की जा सकती है.
Samsung Galaxy Z Flip 6 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन
सैमसंग गैलेक्सी Z Flip 6 में 6.7 इंच का Dynamic AMOLED 2X मेन डिस्प्ले दिया गया है, जो FHD+ रेजोलूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है. इसके अलावा फोन में 3.4 इंच का Super AMOLED कवर डिस्प्ले मिलता है, जो नोटिफिकेशन और जरूरी कामों के लिए काफी काम का है.
परफॉर्मेंस के लिए इसमें Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर दिया गया है, जो फ्लैगशिप लेवल स्पीड और स्मूद एक्सपीरिएंस देता है. ये फोन Galaxy AI फीचर्स के साथ आता है, जिससे यूज़र को स्मार्ट और एडवांस्ड एक्सपीरिएंस मिलता है.
कैमरे की बात करें तो फोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 12MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस दिया गया है. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 10 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है. बैटरी के लिए Galaxy Z Flip 6 में 4000mAh की बैटरी दी गई है, जो 25W फास्ट चार्जिंग और वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है. कुल मिलाकर, मौजूदा डिस्काउंट के साथ Samsung Galaxy Z Flip 6 एक प्रीमियम फोल्डेबल फोन खरीदने का शानदार मौका बन गया है.
Discover more from News Link360
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
