1 हफ्ते के लिए गायब हो जाएगा सूरज? साल 2671 की यात्रा कर लौटा शख्स, कर दी डरावनी भविष्यवाणी- खौफ में यूजर्स


Trending News: टाइम ट्रेवल एक ऐसी कल्पना है जिसमें कोई व्यक्ति या वस्तु समय में आगे या पीछे जा सकती है. यह एक वैज्ञानिक सिद्धांत है जो अभी तक वास्तविकता में नहीं है, लेकिन इसे कई विज्ञान की कहानियों और फिल्मों में दिखाया गया है. टाइम ट्रेवल अभी तक विज्ञान की कल्पना में ही है, और इसकी वास्तविकता को साबित करने के लिए कोई ठोस सबूत नहीं है. लेकिन विज्ञानियों और शोधकर्ताओं ने इसके सिद्धांतों और तरीकों पर काम किया है. हाल ही में एक शख्स का दावा सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है.

टाइम ट्रैवल कर लौटा शख्स

द गार्जियन की रिपोर्ट के अनुसार एक टिकटॉकर जो खुद को टाइम ट्रेवलर भी कहता है, कथित तौर पर सन् 2671 में जा पहुंचा और वहां की यात्रा कर वापस 2024 में लौट आया. इस टाइम ट्रैवल के बाद उसने वापस आकर कई अजीब तरह के दावे किए जिसे जानकर लोग हैरान रह गए. कथित तौर पर साल 2671 से आए टाइम ट्रैवल होने का दावा करने वाले एक टिकटॉकर ने इस साल पांच ड्रामेटिक ईवेंट्स की चेतावनी दी है जिसमें एक अजीब एनर्जी भी शुमार है, यही नहीं उसने लौटकर ये भी बताया कि हम मरेंगे या नहीं.

पहले भी कर चुका है कई तरह की भविष्यवाणी

टिकटॉक पर @radianttimetraveller के नाम के अकाउंट से एनो अलारिक नाम के शख्स ने भविष्य की घटनाओं के बारे में बताया था. इस दौरान इस शख्स ने ट्विन प्लेट्स के पृथ्वी से टकराने, एलियंस से मानव का सामना होने और वर्ल्ड वॉर 3 तक की भविष्यवाणी कर दी थी. अब शख्स ने टाइम ट्रैवल से वापस आकर एक चौंकाने वाली घटना की जानकारी दी है जो बेहद डरावनी है.

यह भी पढ़ें: 15000 फीट पर मौत से मुकाबला, प्लेन से उलझा पैराशूट और हवा में झूलता रहा स्काईडाइवर; वीडियो वायरल

साल 2671 में एक सप्ताह के लिए गायब हो जाएगा सूरज!

शख्स ने दावा किया है कि सूरज एक सप्ताह के लिए गायब हो जाएगा. फिर एक अजीब तरह की आकृति दुनिया के सामने आएगी जो दुनिया में ऐसी बीमारी फैलाएगी जिसका इलाज किसी के पास नहीं होगा. शख्स ने कहा कि सन् 2671 में 9 नवंबर को सूरज एक सप्ताह के लिए पूरी तरह से गायब हो जाएगा तो वहीं 12 नवंबर को अंटार्कटिका में बर्फ के नीचे एक एलियन दबा हुआ पाया जाएगा, जो एक रहस्यमयी बीमारी का कारण बनेगा, यह बीमारी दुनियाभर में तेजी से फैलेगी जिसका कोई इलाज नहीं होगा. ये मामला जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुआ यूजर्स भी खौफ में आ गए. एक और यूजर ने लिखा..शुक्र है हम उस वक्त नहीं होंगे. एक और यूजर ने लिखा…एक हफ्ते तक अंधेरा रहेगा, बिजली कंपनियों को फायदा होगा.

यह भी पढ़ें: ऐसी औलाद से डर लगता है… पैर पहुंचते नहीं, लेकिन सड़क पर बाइक लेकर निकल गया छोरा; वीडियो देख पकड़ लेंगे माथा



Source link


Discover more from News Link360

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from News Link360

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading