वनप्लस 16 लीक्स: 200MP कैमरा, 9000mAh बैटरी और दमदार फीचर्स का खुलासा.


वनप्लस 15 को लॉन्च हुए अभी ज़्यादा वक्त नहीं हुआ है, लेकिन टेक की दुनिया में निगाहें अब उसके अगले फ्लैगशिप पर टिकने लगी हैं. हाल ही में वनप्लस 16 को लेकर कुछ शुरुआती लीक्स सामने आए हैं, जिनसे यह अंदाज़ा लगाया जा रहा है कि कंपनी अपने अगले फोन में बड़े बदलाव कर सकती है. हालांकि, अभी वनप्लस की तरफ से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, इसलिए इन जानकारियों को फिलहाल शुरुआती संकेतों की तरह ही देखना बेहतर होगा.

लीक के मुताबिक, वनप्लस 16 में एक फ्लैट LTPO OLED डिस्प्ले दिया जा सकता है, जिसका रेजोलूशन 1.5K होगा. कहा जा रहा है कि ये पैनल BOE का हो सकता है और इसमें 240Hz तक का रिफ्रेश रेट मिलेगा.

अगर ऐसा होता है, तो यह वनप्लस के अब तक के फोन से काफी आगे की चीज़ होगी. हालांकि, आम यूज़र के लिए 240Hz कितना फर्क डालेगा, यह कहना अभी मुश्किल है, क्योंकि ज़्यादातर ऐप्स और गेम्स इस लेवल का पूरा फायदा नहीं उठा पाते. असली अनुभव इस बात पर निर्भर करेगा कि वनप्लस सॉफ्टवेयर को कितना अच्छे से ट्यून करता है.

परफॉर्मेंस की बात करें तो वनप्लस 16 में अगली पीढ़ी का Snapdragon 8 सीरीज़ प्रोसेसर मिलने की उम्मीद है, जिसे फिलहाल स्नैपड्रैगन 8 Elite जेन 6 Pro कहा जा रहा है. वनप्लस हमेशा अपने फ्लैगशिप में क्वालकॉम के टॉप-एंड चिप्स इस्तेमाल करता आया है, इसलिए यह दावा ज्यादा हैरान करने वाला नहीं है. असली ताकत तब सामने आएगी, जब यह चिप ऑफिशियली लॉन्च होगी और रियल वर्ल्ड यूज़ में इसका प्रदर्शन दिखेगा.

कैमरा डिपार्टमेंट में भी बड़ा अपग्रेड देखने को मिल सकता है. लीक्स के मुताबिक, वनप्लस 16 में 200MP का मेन कैमरा दिया जा सकता है, जिसके साथ 50MP का अल्ट्रा-वाइड और 50MP का टेलीफोटो लेंस होगा. अगर यह सच साबित होता है, तो फोटोग्राफी के मामले में यह फोन वनप्लस के लिए एक बड़ा कदम होगा.

मिलेगी 9000mAh की बैटरी
बैटरी को लेकर भी काफी चर्चा है. रिपोर्ट्स कहती हैं कि वनप्लस 16 में करीब 9,000mAh की बड़ी बैटरी मिल सकती है, जो 100W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करेगी. इसके अलावा, फोन में IP69 रेटिंग, अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और USB 3 सपोर्ट जैसे फीचर्स भी मिल सकते हैं.

फिलहाल ये सभी जानकारियां लीक्स पर बेस्ड हैं, लेकिन अगर इनमें से ज़्यादातर बातें सच निकलीं, तो वनप्लस 16 कंपनी का अब तक का सबसे दमदार फ्लैगशिप फोन बन सकता है.



Source link


Discover more from News Link360

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from News Link360

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading