जिस इंजन से सिएरा को मिला 29.9 किमी का माइलेज, उसी इंजन के साथ लॉन्च होंगी हैरियर और सफारी


Last Updated:

टाटा मोटर्स जल्द ही टाटा हैरियर और सफारी के पेट्रोल वेरिएंट्स लॉन्च करेगी, जिनमें हाइपरियन 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन मिलेगा. ये मॉडल्स अब और प्रतिस्पर्धी होंगे. इसी हाइपरियन 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन ने इंदौर के ट्रैक पर 29.9 किमी प्रति लीटर का माइलेज हासिल किया था. अब इसी इंजन के दम पर कंपनी हैरियर और सफारी की सेट बूस्ट करने की तैयारी में है.

हाइपरियन 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ लॉन्च होंगी हैरियर और सफारी
नई दिल्ली. टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल ने आने वाले समय में कई नए लॉन्च की योजना बनाई है. इन नए प्रोडक्ट्स में कंपनी पेट्रोल वेरिएंट्स को भी पेश करने जा रही है, जिसमें सबसे ज्यादा चर्चा टाटा हैरियर और सफारी एसयूवी की पेट्रोल वेरिएंट्स को लेकर है. अब तक ये दोनों मॉडल देश में सिर्फ डीजल इंजन के साथ उपलब्ध थे, जिसमें मैन्युअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन दोनों ऑप्शन मिलते थे.

1.5-लीटर, 4-सिलेंडर टर्बो पेट्रोल इंजन
टाटा सफारी और हैरियर में 1.5-लीटर, 4-सिलेंडर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया जा सकता है, जिसे कंपनी ने ‘हाइपरियन’ नाम दिया है. इस इंजन को पहली बार ऑटो एक्सपो 2023 में पेश किया गया था. यह इंजन ड्यूल-क्लच या टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ आ सकता है. उम्मीद है कि यह इंजन 170 एचपी की पावर और 280 एनएम का टॉर्क देगा. इस इंजन के साथ टाटा सिएरा के लॉन्च के दौरान 25 नवंबर को और जानकारी दी जाएगी.

पावर और परफॉर्मेंस
इसके अलावा, टर्बो पेट्रोल इंजन के लॉन्च से इन एसयूवी की प्रतिस्पर्धा और बढ़ सकती है, क्योंकि इस सेगमेंट के ज्यादातर प्रतिद्वंद्वी पेट्रोल और डीजल दोनों विकल्प देते हैं. साथ ही, इससे दोनों एसयूवी की कीमतों में भी कमी आ सकती है. फिलहाल, हैरियर और सफारी में 2.0-लीटर डीजल इंजन मिलता है, जो 167 एचपी की पावर और 350 एनएम का पीक टॉर्क जनरेट करता है. यह इंजन छह-स्पीड मैन्युअल या छह-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ आता है. अभी सफारी की शुरुआती कीमत 14.66 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है, जबकि हैरियर की कीमत 14 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है.

इनसे मुकाबला
हैरियर का मुकाबला भारतीय बाजार में जीप कंपास और एमजी हेक्टर जैसे मॉडल्स से है, जबकि तीन-रो वाली सफारी महिंद्रा एक्सयूवी700, हुंडई अल्काजार और जीप मेरिडियन जैसी एसयूवी से टक्कर लेती है. टाटा सिएरा ने हाल ही में अपने हाइपरियन इंजन से इंदौर के एनट्रैक्स पर 29.9kmpl का माइलेज अचीव किया था. जिसके बाद मार्केट में इस कार की खूब चर्चा हुई थी. अब यही पावरफुल माइलेज वाला इंजन सफारी और हैरियर में मिलने वाला है जिससे बायर्स को और बेहतरीन ऑप्शन मिलने वाले हैं. टाटा सफारी और टाटा हैरियर पहले से ही अपने सेगमेंट की पॉपुलर एसयूवी मॉडल्स हैं.

homeauto

हाइपरियन 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ लॉन्च होंगी हैरियर और सफारी



Source link


Discover more from News Link360

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from News Link360

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading