ChatGPT Images Launched OpenAI Faster AI Image Generator Takes on Nano Banana Pro- Nano Banana Pro को चुनौती देने आया ChatGPT Images, जानिए क्या है खास और कैसे करें इसका इस्तेमाल
OpenAI लगातार अपने इमेज टूल्स को बेहतर बना रहा है. अब चैटजीपीटी इमेज यूज़र के दिए गए निर्देशों (प्रॉम्प्ट्स) को पहले से ज्यादा अच्छी तरह समझता है और ज्यादा सटीक और डिटेल्ड इमेज तैयार करता है. साथ ही, इसमें इमेज एडिटिंग की सुविधाएं भी पहले से बेहतर कर दी गई हैं.
ChatGPT Images में क्या है नया?
चैटजीपीटी इमेजेस के साथ सबसे बड़ा बदलाव यह है कि अब ChatGPT के साइडबार में एक अलग Images सेक्शन जोड़ा गया है. यहां यूज़र अलग-अलग स्टाइल देख सकते हैं, नए आइडियाज एक्सप्लोर कर सकते हैं और अपनी पहले बनाई गई इमेज का इतिहास भी देख सकते हैं.
यह टूल सिर्फ टेक्स्ट से इमेज बनाने तक सीमित नहीं है. अब आप एक से ज्यादा इमेज जोड़ सकते हैं, उन्हें मिक्स या ब्लेंड कर सकते हैं, ठीक वैसे ही जैसे Nano Banana Pro में किया जाता है. इसके अलावा, चैटजीपीटी इमेजेस में कुछ प्रीसेट प्रॉम्प्ट्स भी दिए गए हैं, जिन्हें आप अपनी पसंद के हिसाब से बदल सकते हैं.
ChatGPT Images का इस्तेमाल कैसे करें?
चैटजीपीटी इमेजेस का इस्तेमाल करना काफी आसान है. यह फीचर मोबाइल ऐप और वेब दोनों पर उपलब्ध है.
- सबसे पहले ChatGPT की वेबसाइट खोलें
- ‘+’ आइकन पर क्लिक करें
- ‘Create Image’ ऑप्शन चुनें
- चाहें तो प्रीसेट फिल्टर चुनें या अपनी इमेज के लिए खुद प्रॉम्प्ट लिखें
हालांकि ChatGPT Images का नाम हर जगह साफ़ तौर पर नहीं दिखता, लेकिन माना जा रहा है कि यही नया इमेज मॉडल फ्री यूज़र्स के लिए भी काम कर रहा है.
आज के समय में AI इमेज जनरेशन टेक्नोलॉजी कंपनियों के लिए सबसे बड़ा फोकस बन चुकी है. गूगल पहले ही दावा कर चुका है कि उसके टूल्स से अब तक 500 अरब से ज्यादा इमेज बनाई जा चुकी हैं. ऐसे में ChatGPT Images का आना AI की इस रेस को और भी दिलचस्प बना देता है.
Discover more from News Link360
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
