Apple 2026 में 20+ नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करेगा, iPhone 17e और फोल्डेबल भी
साल की शुरुआत में ऐपल कई अहम अपडेट्स पेश कर सकता है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, iPhone 17e फरवरी या मार्च में लॉन्च हो सकता है, जिसमें A19 चिप, Dynamic Island और MagSafe सपोर्ट मिलने की उम्मीद है.
iPad लाइनअप में भी बदलाव देखने को मिल सकता है. iPad Air को M4 चिप के साथ अपग्रेड किया जा सकता है, जबकि स्टैंडर्ड iPad को A18 या A19 चिप मिल सकती है.
Mac यूज़र्स के लिए भी अच्छी खबर है. मैकबुक प्रो में M5 Pro और M5 मैक्स चिप्स आ सकती हैं, वहीं मैकबुक Air को भी M5 चिप मिलने की संभावना है. इसके अलावा ऐपल एक कम कीमत वाला MacBook भी लॉन्च कर सकता है, जो A18 Pro चिप और नए कलर ऑप्शंस के साथ आ सकता है.
स्मार्ट होम डिवाइस पर भी फोकस
2026 में Apple का नया स्मार्ट होम हब भी चर्चा में है. इसमें 6 से 7 इंच का डिस्प्ले, पर्सनलाइज्ड Siri, FaceTime सपोर्ट और ऐपल इंटेलिजेंस फीचर्स मिल सकते हैं. इसके साथ HomeKit-सपोर्टेड सिक्योरिटी कैमरा भी लॉन्च हो सकता है.
साल के दूसरे हिस्से में बड़े धमाके
साल के अंत में iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max लॉन्च हो सकते हैं, जिनमें A20 Pro चिप और बेहतर कैमरा मिलने की उम्मीद है. सबसे ज्यादा चर्चा में Apple का फोल्डेबल iPhone है, जो 7.7 इंच की इनर डिस्प्ले के साथ आ सकता है.
इसके अलावा नए Apple Watch, OLED डिस्प्ले वाला MacBook Pro, AirPods Pro 3, और कई दूसरे डिवाइस भी लॉन्च हो सकते हैं. अगर ये सभी प्लान हकीकत बनते हैं, तो 2026 Apple यूज़र्स के लिए बेहद खास साल साबित हो सकता है.
Discover more from News Link360
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
