January Festival 2026: जनवरी 2026 में लगेगी व्रत-त्योहार की झड़ी, बसंत पंचमी, मौनी अमावस्या समेत पूरी लिस्ट देखें


January Vrat Tyohar 2026: जनवरी 2026 में व्रत-त्योहार की झड़ी लगने वाली है. हर साल मकर संक्रांति का त्योहार जनवरी में ही आता है लेकिन इस बार बसंत पंचमी भी इसी माह में मनाई जाएगी. यही वजह है कि नववर्ष का पहला महीना बहुत खास होगा. इतना ही नहीं माघ मेले का आयोजन भी इसी महीने में होगा.

माघ मेले के दौरान गंगा स्नान समस्त पाप कर्मों का निवारण माना जाता है. खासकर मौनी अमावस्या पर पवित्र नदी में स्नान करने पर पितरों को मोक्ष की प्राप्ति होती है. आइए जानते हैं जनवरी 2026 के व्रत त्योहार की लिस्ट.

जनवरी 2026 व्रत-त्योहार

1 जनवरी 2026, गुरुवारप्रदोष व्रत
 3 जनवरी 2026, शनिवारपौष पूर्णिमा
 6 जनवरी 2026, मंगलवारसकट चौथ
 14 जनवरी 2026, बुधवारमकर संक्रांति, पोंगल 
14 जनवरी 2026, बुधवारषटतिला एकादशी 
16 जनवरी, शुक्रवार  प्रदोष व्रत, मासिक शिवरात्रि
18 जनवरी 2026, रविवारमौनी अमावस्या 
23 जनवरी 2026, शुक्रवार बसंत पंचमी
 25 जनवरी 2026, रविवाररथ सप्तमी
 26 जनवरी, 2026, सोमवारभीष्म अष्टमी
29 जनवरी, 2026, रविवारजया एकादशी 
30 जनवरी, शुक्रवार प्रदोष व्रत

मौनी अमावस्या

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मौनी अमावस्या के दिन गंगा का जल अमृतमय हो जाता है. ऐसे में जो भी साधक इस दिन पर गंगा स्नान करता है, उसके जाने-अनजाने में किए गए पाप नष्ट हो जाते हैं. माघ मेले में मौनी अमावस्या पर कई श्रद्धालु स्नान के लिए प्रयागराज पहुंचते हैं.

सकट चौथ व्रत

साल की बड़ी चतुर्थी में से एक सकट चौथ का व्रत भी जनवरी में रखा जाता है. सकट चौथ का पर्व सकट माता को समर्पित है एवं इस दिन मातायें अपने पुत्रों के कल्याण की कामना से व्रत रखती हैं. सकट चौथ की कथा सकट देवी की कृपालु प्रवृत्ति का वर्णन करती है.

बसंत पंचमी

यह वसंत ऋतु के आगमन और प्रकृति के नवजीवन का प्रतीक है. विद्या, ज्ञान, संगीत और कला की देवी सरस्वती को समर्पित है, जिससे छात्रों को बुद्धि और कला में सफलता मिलती है.

Premanand Maharaj: आखिर कौन हैं नरेश भैया, जिनके सामने रोने लग प्रेमानंद महाराज

Disclaimer : यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.



Source link


Discover more from News Link360

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from News Link360

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading