खरीदनी है कार तो करें थोड़ा इंतजार! 6 हफ्तो में 7 नई कारें, भारत के बाजार में आने वाली है बहार


नई दिल्ली. आने वाले कुछ हफ्ते ऑटोमोबाइल सेक्टर के लिए काफी व्यस्त रहने वाले हैं. इलेक्ट्रिक और आईसीई (इंटरनल कम्बशन इंजन) सेगमेंट में कई नए प्रोडक्ट्स लॉन्च होने जा रहे हैं. अगले छह हफ्तों में सात बड़े लॉन्च देखने को मिलेंगे. आइए, नजर डालते हैं इन आने वाली कारों पर.

टाटा हैरियर और सफारी पेट्रोल
टाटा मोटर्स आने वाले हफ्तों में हैरियर और सफारी के पेट्रोल वेरिएंट लॉन्च करेगी. अब तक ये दोनों एसयूवी सिर्फ 2.0 लीटर डीजल इंजन के साथ आती थीं, लेकिन अब इनमें नया 1.5 लीटर डायरेक्ट इंजेक्शन टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन (हाइपरियन) मिलेगा, जो हाल ही में नई सिएरा में पेश किया गया था. हैरियर और सफारी में यह इंजन 170 एचपी की पावर और 280 एनएम का टॉर्क देगा. इस नए पावरट्रेन के आने से कंपनी इन गाड़ियों की कीमतें और आकर्षक रख पाएगी.

मारुति सुजुकी ई विटारा
मारुति सुजुकी जनवरी 2026 की शुरुआत में भारत में ईविटारा लॉन्च करेगी. Heartect-e प्लेटफॉर्म पर बनी यह मारुति की पहली इलेक्ट्रिक एसयूवी होगी, जिसमें दो बैटरी पैक- 49kWh और 61.1kWh का विकल्प मिलेगा. बड़ी बैटरी के साथ एक बार चार्ज करने पर 534 किमी की रेंज मिलेगी. मारुति सुजुकी ईविटारा के लिए बैटरी ऐज ए सर्विस (BAAS) और सब्सक्रिप्शन मॉडल भी पेश करेगी.

महिंद्रा XUV 7XO
महिंद्रा XUV700 का लंबे समय से इंतजार किया जा रहा फेसलिफ्ट जनवरी 2026 में लॉन्च होगा. इसे XUV 7XO नाम दिया गया है. इसमें खासतौर पर फ्रंट डिजाइन में बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे. नई ग्रिल, रिडिजाइन लाइटिंग सिग्नेचर, नए अलॉय व्हील्स, रिफ्रेश्ड बंपर, बदले हुए एलईडी टेल लैंप्स मिलेंगे. इंटीरियर की बात करें तो 7XO में XEV 9e और 9S इलेक्ट्रिक एसयूवी से कई फीचर्स लिए जाएंगे. नया मॉडल पुराने XUV700 की तुलना में ज्यादा प्रीमियम केबिन के साथ आएगा. इसमें तीन 12.3 इंच की स्क्रीन का क्लस्टर मिलेगा और हार्मन कार्डन का प्रीमियम ऑडियो सिस्टम डॉल्बी एटमॉस के साथ मिलेगा, जो पहले के सोनी सराउंड सिस्टम की जगह लेगा. कई नए फीचर्स भी जोड़े जाएंगे. इक्विपमेंट के मामले में इसे XEV 9e और 9S के बराबर लाया जाएगा.

स्कोडा कुशाक फेसलिफ्ट
स्कोडा कुशाक फेसलिफ्ट स्कोडा जनवरी में कुशाक फेसलिफ्ट लॉन्च करेगी. इसमें मौजूदा मॉडल के मुकाबले कई डिजाइन बदलाव होंगे. नया फ्रंट डिजाइन, नए अलॉय व्हील्स और रियर में बदलाव देखने को मिलेंगे. लाइटिंग सिग्नेचर भी बेहतर होगी. इंटीरियर में नए कलर ऑप्शन और ज्यादा फीचर्स मिल सकते हैं. लेवल 2 ADAS और पैनोरमिक सनरूफ जैसे फीचर्स, जो अब मिड-साइज एसयूवी सेगमेंट में आम हो रहे हैं, नए कुशाक में भी मिलेंगे. रियर सीट्स में मसाज फंक्शन मिलेगा, जो इस सेगमेंट में किसी और गाड़ी में नहीं है. इंजन की बात करें तो मौजूदा 1.0 लीटर TSI टर्बो पेट्रोल और 1.5 लीटर TSI टर्बो पेट्रोल इंजन नए कुशाक में भी मिलेंगे. मैन्युअल और ऑटोमैटिक (टॉर्क कन्वर्टर और DSG) ट्रांसमिशन का विकल्प रहेगा.

नई रेनो डस्टर
डस्टर का आइकॉनिक नाम एक बार फिर वापसी कर रहा है. रेनो 26 जनवरी को भारत में थर्ड जनरेशन डस्टर लॉन्च करेगी. इसमें पूरी तरह नया डिजाइन और एसयूवी जैसा दमदार लुक मिलेगा. डिजाइन की खासियतों में Y-शेप DRL के साथ एलईडी हेडलाइट्स, रग्ड बंपर, पॉलीगॉनल व्हील आर्च, बोल्ड बॉडी क्लैडिंग, रूफ रेल्स, C-पिलर पर रियर डोर हैंडल, नॉच्ड रियर स्पॉइलर और शार्प रेक्ड रियर विंडशील्ड शामिल हैं. केबिन मॉडर्न, प्रैक्टिकल और फीचर से भरपूर होगा.

किआ सेल्टोस
किआ 2 जनवरी 2026 को सेकंड जनरेशन सेल्टोस लॉन्च करेगी. थर्ड जनरेशन K3 प्लेटफॉर्म पर बनी नई सेल्टोस पहले से बड़ी होगी. इसमें नया डिजाइन और ज्यादा आरामदायक केबिन मिलेगा. इंटीरियर डिजाइन, लेआउट और कलर पूरी तरह बदल गए हैं. ड्यूल 10.25 इंच स्क्रीन की जगह अब दो 12.3 इंच स्क्रीन और बीच में एक 5 इंच की छोटी डिस्प्ले मिलेगी, जिससे कुल 30 इंच का बड़ा क्लस्टर बनेगा. नई सेल्टोस में पहले की तरह 1.5 लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल, 1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल और 1.5 लीटर डीजल इंजन मिलेंगे. मैन्युअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन दोनों का विकल्प रहेगा.



Source link


Discover more from News Link360

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from News Link360

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading