26 जनवरी को वापस आ रही इंडिया की पहली कॉम्पैक्ट एसयूवी, नए अवतार में कहर मचाने को तैयार
2026 रेनो डस्टर भारत में 26 जनवरी को लॉन्च होगी, पेट्रोल इंजन के साथ आएगी और हुंडई क्रेटा, टाटा सिएरा, किया सेल्टोस से मुकाबला करेगी. फीचर्स में बड़ा बदलाव होगा.

डिजाइन
अपने पिछले मॉडल की तुलना में 2026 रेनो डस्टर में ज्यादा परिपक्व और विकसित डिजाइन लैंग्वेज देखने को मिलेगी. इसमें वाई-शेप एलिमेंट्स वाले हेडलैंप और टेललैंप, स्पोर्टी बंपर, चौकोर व्हील आर्च, उभरी हुई बॉडी क्लैडिंग और नए डायमंड-कट अलॉय व्हील्स इसकी मॉडर्न लुक को बढ़ाएंगे. ग्लोबल मॉडल की तरह भारत में आने वाली डस्टर में 31 डिग्री का अप्रोच एंगल और 36 डिग्री का डिपार्चर एंगल मिल सकता है.
इंटीरियर और फीचर्स
नई रेनो डस्टर में ड्राइवर-ओरिएंटेड केबिन लेआउट मिलने की संभावना है. हालांकि ऑफिशियल फीचर लिस्ट अभी सामने नहीं आई है, लेकिन उम्मीद है कि इसमें 10.1 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 7 इंच का कलर ड्राइवर डिस्प्ले, 6-स्पीकर अर्कामिस ऑडियो सिस्टम, वायरलेस एप्पल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो, वायरलेस चार्जर, फ्रंट, साइड और रियर पार्किंग सेंसर्स, इलेक्ट्रिक पार्किंग ब्रेक, 360 डिग्री कैमरा, हिल होल्ड असिस्ट, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, सभी सीटों के लिए थ्री-पॉइंट सीटबेल्ट, मल्टीपल एयरबैग्स, लेवल 2 एडीएएस सूट और भी बहुत कुछ मिल सकता है.
Discover more from News Link360
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
