foldable phone Honor Magic V6 coming soon with these features -leaked by tipster what will change comparison – आ रहा है नया फोल्डेबल फोन, मिलेगी 7,200mAh बैटरी, 200MP कैमरा और 3x ऑप्टिकल ज़ूम, लीक हुए और भी फीचर्स


अगर आप फोल्डेबल स्मार्टफोन में दिलचस्पी रखते हैं, तो Honor Magic V6 आपकी अगली पसंद बन सकता है. हाल ही में लॉन्च हुए Honor Magic V5 के बाद अब कंपनी इसके अगले मॉडल की तैयारी करती नजर आ रही है. हालांकि Honor ने अभी आधिकारिक तौर पर कुछ भी कंफर्म नहीं किया है, लेकिन एक मशहूर टिप्स्टर ने इसके संभावित फीचर्स और स्पेसिफिकेशन लीक कर दिए हैं.

चीन की माइक्रोब्लॉगिंग वेबसाइट Weibo पर टिप्स्टर Digital Chat Station ने एक अपकमिंग फोल्डेबल फोन के कुछ अहम फीचर्स शेयर किए हैं. पोस्ट में फोन का नाम नहीं बताया गया, लेकिन एक रिपोर्ट के मुताबिक ये स्पेसिफिकेशन Honor Magic V6 के हो सकते हैं. फिलहाल Honor की तरफ से इस फोन को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है.

लीक के मुताबिक, Honor Magic V6 में Qualcomm का फ्लैगशिप Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट दिया जा सकता है. यह प्रोसेसर 3nm टेक्नोलॉजी पर बना होगा, जिससे फोन की परफॉर्मेंस तेज और पावर एफिशिएंट होने की उम्मीद है. यानी गेमिंग, मल्टीटास्किंग और हैवी ऐप्स इस्तेमाल करने में यह फोन काफी स्मूद चल सकता है.

बड़ी बैटरी हो सकती है सबसे बड़ी खासियत
बैटरी के मामले में Honor Magic V6 काफी बड़ा अपग्रेड ला सकता है. रिपोर्ट के मुताबिक, इसमें डुअल-सेल बैटरी दी जा सकती है, जिसकी कुल क्षमता 6,900mAh तक हो सकती है. इतना ही नहीं, कंपनी एक और वेरिएंट भी लॉन्च कर सकती है, जिसमें 7,200mAh की बैटरी मिलेगी. अगर ऐसा होता है, तो यह अब तक किसी भी फोल्डेबल स्मार्टफोन में मिलने वाली सबसे बड़ी बैटरी होगी. साथ ही, इसमें वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिलने की भी उम्मीद है.

कैमरा होगा बेहद पावरफुल
कैमरा सेगमेंट में भी Honor Magic V6 काफी दमदार हो सकता है. लीक के अनुसार, इसमें पीछे की तरफ 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है. इसके अलावा, फोन में पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा भी हो सकता है, जो 3x ऑप्टिकल ज़ूम को सपोर्ट करेगा. यह फीचर खासतौर पर फोटोग्राफी पसंद करने वाले यूज़र्स के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है.

सिक्योरिटी के लिए फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया जा सकता है, जो फोल्डेबल डिजाइन के हिसाब से काफी सुविधाजनक होता है.

Honor Magic V5 से तुलना
जानकारी के लिए बता दें कि मौजूदा Honor Magic V5 में 5,820mAh की बैटरी, 66W वायर्ड और 50W वायरलेस फास्ट चार्जिंग मिलती है. इसके कैमरा सेटअप में 50MP मेन कैमरा, 50MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 64MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा दिया गया है. वहीं सेल्फी के लिए इसमें दो 20MP कैमरे मौजूद हैं.

लीक हुई जानकारी के आधार पर Honor Magic V6 एक पावरफुल और प्रीमियम फोल्डेबल स्मार्टफोन हो सकता है. अब देखना होगा कि कंपनी इसे कब और किन फीचर्स के साथ आधिकारिक तौर पर लॉन्च करती है.



Source link


Discover more from News Link360

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from News Link360

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading