पहली बार ऐसा होने पर लोग डर जाते हैं और सोचने लगते हैं कि कहीं फोन खराब तो नहीं हो गया, या फिर कोई वायरस तो नहीं आ गया. लेकिन सच्चाई यह है कि यह न तो कोई तकनीकी खराबी है और न ही किसी तरह का साइबर खतरा. दरअसल, यह Google का जानबूझकर जोड़ा गया एक मज़ेदार फीचर है, जिसे Easter Egg कहा जाता है.
Google समय-समय पर अपने सर्च इंजन में ऐसे छुपे हुए छोटे-छोटे सरप्राइज़ जोड़ता रहता है, ताकि यूज़र्स का एक्सपीरिएंस थोड़ा मज़ेदार और अलग हो सके. 67 सर्च करने पर स्क्रीन का हिलना भी उसी का एक उदाहरण है.
जैसे आपने पहले ‘Do a barrel roll’ या ‘Askew’ सर्च करने पर अजीब इफेक्ट देखे होंगे, उसी तरह 67 पर स्क्रीन का हिलना भी एक मज़ाकिया फीचर है.
क्या यह हर किसी के साथ होता है?
नहीं, ये हर डिवाइस पर जरूरी नहीं कि काम करे. कुछ मोबाइल फोन, खासकर एंड्रॉयड डिवाइस या खास ब्राउज़र में यह इफेक्ट दिखाई देता है. कई बार iPhone या डेस्कटॉप ब्राउज़र में यह काम नहीं करता. यह पूरी तरह आपके डिवाइस, ब्राउज़र और गूगल के मौजूदा अपडेट पर निर्भर करता है.
क्या इससे कोई नुकसान होता है?
बिल्कुल नहीं. यह पूरी तरह सेफ है. इससे आपके फोन, डेटा या गूगल अकाउंट को कोई खतरा नहीं होता. यह सिर्फ कुछ सेकंड के लिए स्क्रीन को हिलाने वाला एनिमेशन है, जो अपने आप रुक जाता है.
अगर स्क्रीन हिलने से परेशानी हो तो क्या करें?
अगर आपको यह इफेक्ट पसंद नहीं है या इससे चक्कर जैसा महसूस हो रहा है, तो बस:
- ब्राउज़र को रीफ्रेश कर दें.
- बैक बटन दबा दें.
- दूसरा सर्च टर्म टाइप कर दें
- स्क्रीन अपने आप नॉर्मल हो जाएगी.
Discover more from News Link360
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
