Mi Buds 5C- ₹1,599 की कीमत पर मिलने वाले Mi Buds 5C इस बजट सेगमेंट में मजबूत दावेदार हैं. इनमें 40dB तक का हाइब्रिड ANC मिलता है, जो बाहर के शोर को काफी हद तक कम कर देता है. कॉलिंग के लिए क्वाड-माइक सेटअप और एक बार चार्ज करने पर कुल 36 घंटे तक का बैकअप इन्हें रोज़मर्रा के इस्तेमाल के लिए अच्छा बनाता है.
OnePlus Nord Buds 3- वनप्लस Nord Buds 3 ₹1,899 में प्रीमियम फील देने वाले ईयरबड्स हैं. इनमें 32dB ANC, 12.4mm बड़े ड्राइवर्स और Bluetooth 5.4 सपोर्ट मिलता है. कंपनी दावा करती है कि ये ईयरबड्स 43 घंटे तक की बैटरी लाइफ दे सकते हैं, जो लॉन्ग यूज़र्स के लिए फायदेमंद है.
boAt Airdopes 141 Elite ANC- ₹1,299 की कीमत पर आने वाले boAt Airdopes 141 Elite ANC बजट यूज़र्स के बीच काफी पॉपुलर हैं. इनमें 35dB नॉइज़ कैंसिलेशन, 10mm ड्राइवर्स और करीब 42 घंटे का टोटल प्लेबैक मिलता है, जो कॉलिंग और म्यूजिक दोनों के लिए बढ़िया है.
Realme Buds T300- रियलमी Buds T300 करीब ₹1,799 में मिलते हैं और इनमें 30dB ANC, 12.4mm ड्राइवर्स और 40 घंटे तक का बैटरी बैकअप दिया गया है. ये ईयरबड्स डेली लिसनिंग और स्टेबल परफॉर्मेंस के लिए अच्छे माने जाते हैं.
boAt Nirvana Ion- अगर बैटरी आपकी पहली प्राथमिकता है, तो boAt Nirvana Ion ₹1,498 में शानदार ऑप्शन हैं. इनमें 32dB ANC के साथ 120 घंटे तक की बैटरी लाइफ मिलती है, जो इस रेंज में काफी खास है.
Oppo Enco Buds 2- ₹1,599 में आने वाले Oppo Enco Buds 2 Bluetooth 5.2, AI नॉइज़ कैंसिलेशन फॉर कॉल्स और 28 घंटे तक का प्लेबैक ऑफर करते हैं. ये सिंपल लेकिन भरोसेमंद ईयरबड्स हैं.
₹2000 से कम के बजट में अब ऐसे ईयरबड्स मौजूद हैं जो फीचर्स के मामले में किसी महंगे मॉडल से कम नहीं लगते. अपनी जरूरत, चाहे ANC हो, बैटरी या कॉलिंग के हिसाब से सही ईयरबड्स चुनकर आप अच्छा साउंड एक्सपीरिएंस पा सकते हैं.
Discover more from News Link360
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
