Sikh Festivals 2026 List: जानें कब है लोहड़ी, बैसाखी और गुरुपर्व? देखें पूरी लिस्ट, नोट करें डेट!


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

Sikh Festivals 2026 List: ईसाई धर्म जहां दुनिया का सबसे ज्यादा आबादी वाला धर्म है, वहीं सिख धर्म दुनिया का पांचवां सबसे बड़ा धर्म है, जो एकजुटता, भाईचारा और एक ओंकार यानी ईश्वर एक ही की अवधारणा का पालन करता है.

कई सालों तक सिख धर्म से जुड़े त्योहारों की तारीखों को पारंपरिक विक्रमी पंचांग के मुताबिक तय की जाती थीं, जिससे हर वर्ष पर्वों की तारीखों में बदलाव होता था. इस समस्या को ध्यान में रखते हुए साल

2003 में नानकशाही कैलेंडर को अपनाया गया. इसके बाद गुरु पर्व जैसे खास त्योहार हर वर्ष एक ही तिथि पर मनाए जाने लगे.

नानकशाही कैलेंडर का महत्व

सिख धर्म के संस्थापक गुरुनानक देव जी के नाम पर आधारित नानकशाही कैलेंडर ने सिख समुदाय को अलग पहचान दी, जिससे सुख समुदाय में एकरूपता के साथ सुविधा भी आई.

सिख धर्म में दिवाली और होला मोहल्ला जैसे कुछ सिख त्योहार आज भी विक्रमी पंचांग पर आधारित होते हैं, क्योंकि ये हिंदू परंपराओं से भी जुड़े हुए हैं. वर्ष के पहले ही माह में सिख धर्म का सबसे महत्वपूर्ण उत्सव लोहड़ी आता है, जो अक्सर 13 या 14 जनवरी को मनाया जाता है.

इसके बाद होला मोहल्ला, बैसाखी और कार्तिक पूर्णिमा के दिन होने वाले गुरुनानक जयंती पर्व का खास महत्व होता है. आइए जानते हैं साल 2026 में सिख धर्म से जुड़े खास त्योहारों की तिथि के बारे में.

सिख त्योहार 2026 सूची (Sikh Festivals 2026 List)

महीनातारीख और दिनपर्व / त्योहार
जनवरी13 जनवरी 2026 मंगलवारलोहड़ी
जनवरी31 जनवरी 2026, शनिवारगुरु हरराय जयंती
फरवरी
फरवरी 2026 में कोई सिख त्योहार नहीं है.
मार्च04 मार्च 2026, बुधवारहोला मोहल्ला शुरू
मार्च06 मार्च 2026, शुक्रवारहोला मोहल्ला समाप्त
मार्च17 मार्च 2026, मंगलवारगुरु हरराय गुरयाई
मार्च19 मार्च 2026, गुरुवारगुरु अमरदास गुरयाई
मार्च22 मार्च 2026, रविवारगुरु अंगद देव ज्योति जोत
मार्च23 मार्च 2026, सोमवारगुरु हरगोबिंद सिंह ज्योति जोत
अप्रैल01 अप्रैल 2026, बुधवारगुरु हरकिशन सिंह ज्योति जोत
अप्रैल01 अप्रैल 2026, बुधवारगुरु तेग बहादुर गुरयाई
अप्रैल07 अप्रैल 2026, मंगलवारगुरु तेग बहादुर जयंती
अप्रैल09 अप्रैल 2026, गुरुवारगुरु अर्जुन देव जयंती
अप्रैल14 अप्रैल 2026, मंगलवारबैसाखी
अप्रैल18 अप्रैल 2026, शनिवारगुरु अंगद देव जयंती
अप्रैल30 अप्रैल 2026, गुरुवारगुरु अमरदास जयंती
मई10 मई 2026, रविवार गुरु हरगोबिंद सिंह गुरयाई
जून18 जून 2026, गुरुवारगुरु अर्जुन देव ज्योति जोत
जून30 जून 2026, मंगलवारगुरु हरगोबिंद सिंह जयंती
जुलाईजुलाई 2026 में कोई सिख पर्व नहीं
अगस्त07 अगस्त 2026, शुक्रवारगुरु हरकिशन सिंह जयंती
सितंबर12 सितंबर 2026, शनिवारगुरु ग्रंथ साहिब जयंती
सितंबर13 सितंबर 2026, रविवारगुरु अर्जुन देव गुरयाई
सितंबर14 सितंबर 2026, सोमवारगुरु रामदास ज्योति जोत
सितंबर24 सितंबर 2026, गुरुवारगुरु रामदास गुरयाई
सितंबर26 सितंबर 2026, शनिवारगुरु अमरदास ज्योति जोत
अक्टूबर01 अक्टूबर 2026, गुरुवारगुरु अंगद देव गुरयाई
अक्टूबर05 अक्टूबर 2026, सोमवारगुरु नानक देव ज्योति जोत
अक्टूबर 27 अक्टूबर 2026, मंगलवारगुरु रामदास जयंती
नवंबर
03 नवंबर 2026, मंगलवार गुरु हरकिशन सिंह गुरयाई
नवंबर
03 नवंबर 2026, मंगलवार गुरु हरराय ज्योति जोत
नवंबर
11 नवंबर 2026, बुधवार गुरु ग्रंथ साहिब गुरयाई
नवंबर 14 नवंबर 2026, शनिवार गुरु गोबिंद सिंह ज्योति जोत
नवंबर 24 नवंबर 2026, मंगलवार गुरु नानक देव जयंती
दिसंबर 12 दिसंबर 2026, शनिवार गुरु गोबिंद सिंह गुरयाई
दिसंबर 14 दिसंबर 2026, सोमवार गुरु तेग बहादुर ज्योति जोत

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.



Source link


Discover more from News Link360

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from News Link360

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading