हो जाएं तैयार! रॉयल एनफील्ड 2026 में लॉन्च करेगी 7 नई बाइक, देखें पूरी लिस्ट
रॉयल एनफील्ड 2026 तक फ्लाइंग फ्ली C6, S6, बुलेट 650 और हिमालयन 750 जैसे नए इलेक्ट्रिक और पेट्रोल मॉडल्स लॉन्च करेगी, जिनमें एडवांस फीचर्स और क्लासिक डिजाइन मिलेंगे. रॉयल एनफील्ड वर्तमान दौर में इंडिया की सबसे पॉपुलर बाइक मेकर ब्रांड्स में शुमार की जाती है. कंपनी के पोर्टफोलियो में कई पेट्रोल मॉडल्स हैं जो बेहद लोकप्रिय हैं.

फ्लाइंग फ्ली C6
फ्लाइंग फ्ली का पहला प्रोडक्ट C6 होगा, जो एक रेट्रो-स्टाइल इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल है और अगले साल की शुरुआत में लॉन्च होगी. इसका डिजाइन मिनिमलिस्ट होगा और इसमें मॉडर्न पावरट्रेन मिलेगा. इसे शहरी कम्यूटर के तौर पर डिजाइन और डेवलप किया गया है. इसमें स्टाइलिश अलॉय व्हील्स, रेट्रो लुक वाले गोल मिरर और यूनिक बॉडी पैनल्स मिलेंगे. इसमें रिमूवेबल पिलियन सीट भी दी जा सकती है. इस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को पहली बार EICMA 2024 (मिलान) में दिखाया गया था. हाल ही में चेन्नई की सड़कों पर इसके टेस्ट म्यूल्स देखे जा रहे हैं. इसका प्रोडक्शन मॉडल कंपनी के चेन्नई प्लांट में बनेगा. इसमें कलर डिजिटल टचस्क्रीन डिस्प्ले, वॉयस असिस्ट, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, नेविगेशन, OTA अपडेट सपोर्ट, रियल-टाइम फीडबैक, कीलेस गो, सिलेक्टेबल राइड मोड्स, LED लाइटिंग आदि फीचर्स मिलेंगे. बाइक में स्मार्ट फीचर्स के लिए क्वालकॉम स्नैपड्रैगन QWM2290 प्रोसेसर का इस्तेमाल होगा.
रॉयल एनफील्ड बुलेट 650
रॉयल एनफील्ड ने बहुप्रतीक्षित बुलेट 650 को मोटोवर्स 2025 में शोकेस किया. यह 648cc, एयर/ऑयल-कूल्ड, पैरेलल-ट्विन इंजन से लैस होगी. यह मोटरसाइकिल क्लासिक 650 का ज्यादा अफोर्डेबल और ट्रडिशनल वर्जन होगी. उम्मीद है कि यह 2026 की शुरुआत (संभावित जनवरी) में लॉन्च होगी और इसकी एक्स-शोरूम कीमत करीब 3.5 लाख रुपये हो सकती है. इसे क्लासिक 650 के नीचे पोजिशन किया जाएगा. यह दिखने में बड़ी बुलेट 350 जैसी है. 350cc मोटरसाइकिल के ज्यादातर डिजाइन एलिमेंट्स इसमें बरकरार रखे गए हैं. दो कलर ऑप्शन मिलेंगे- बैटलशिप ब्लू और कैनन ब्लैक. इनमें गोल्डन पिनस्ट्राइप्स और ट्रेडिशनल रॉयल एनफील्ड बैज मिलेगा.
फ्लाइंग फ्ली S6
2026 के अंत में फ्लाइंग फ्ली सब-ब्रांड का दूसरा मॉडल S6 होगा, जो उसी प्लेटफॉर्म पर बनी ऑल-इलेक्ट्रिक स्क्रैम्बलर है. इसे हाल ही में EICMA 2025 में शोकेस किया गया था और उम्मीद है कि यह 2026 के अंत में बिक्री के लिए आएगी. S6 में 19-इंच का फ्रंट व्हील और 18-इंच का रियर व्हील (दोनों स्पोक्स) मिलेगा. इसे मल्टीपर्पज डिजाइन किया गया है. सस्पेंशन में अच्छा ट्रैवल मिलेगा और ग्राउंड क्लियरेंस भी ज्यादा होगी. अन्य फीचर्स में एंड्यूरो-स्टाइल सीट, डेडिकेटेड ऑफ-रोड राइड मोड, ABS और ट्रैक्शन कंट्रोल शामिल हैं, जो लीन एंगल को सेंस कर सकते हैं. S6 पहले इंटरनेशनल मार्केट्स में लॉन्च होगी, उसके बाद भारत में आएगी.
रॉयल एनफील्ड हिमालयन 750
2026 के अंत में रॉयल एनफील्ड अगले साल EICMA में हिमालयन का इलेक्ट्रिक वर्जन शोकेस कर सकती है. यह Him-e कॉन्सेप्ट का प्रोडक्शन वर्जन होगा और हिमालयन की एडवेंचर-रेडी डीएनए को बरकरार रखेगा. लॉन्च अगले साल के अंत तक होने की उम्मीद है.
Discover more from News Link360
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
