VIDEO: क्रिसमस पर दिल्ली के कैथेड्रल चर्च पहुंचे पीएम मोदी, दिया सांप्रदायिक सौहार्द का संदेश


PM Modi Joins Christmas Celebrations: ईसाई समुदाय का सबसे महत्वपूर्ण त्योहार क्रिसमस आज 25 दिसंबर को दुनियाभर में धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है. इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली स्थित ऐतिहासिक कैथेड्रल चर्च ऑफ द रिडेम्शन में पहुंचे.

क्रिसमस के मौके पर प्रधानमंत्री ने यीशु मसीह के समक्ष हाथ जोड़े, प्रार्थना सभा में भाग लिया और देशवासियों को शांति, सद्भाव और भाईचारे का संदेश दिया. पीएम मोदी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट में इसकी फोटो भी शेयर की है.

प्रधानमंत्री मोदी ने दी क्रिसमस की शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को क्रिसमस की शुभकामनाएं देते हुए लिखा- ‘सभी को शांति, करुणा और उम्मीद से भरे आनंदमय क्रिसमस की शुभकामाएं. यीशु मसीह की शिक्षाएं हमारे समाज में सद्भाव को मजबूत करें.’

क्रिसमस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह दौरा धार्मिक सौहार्द और सांस्कृतिक एकता का प्रतीक माना जा रहा है. क्रिसमस के उल्लासपूर्ण माहौल में प्रधानमंत्री का शामिल होना धार्मिक सौहार्द और सांस्कृतिक एकता का प्रतीक माना जा रहा है. बता दें कि, प्रधानमंत्री बीते कुछ सालों से ईसाई समुदाय से जुडे त्योहार व कार्यक्रमों में भाग ले रहे हैं. इससे पहले भी वे बीते साल क्रिसमस के मौके पर शामिल हुए थे. 2023 में भी ईस्टर के मौके पर उन्होनें दिल्ली के सेक्रेड हार्ट कैथेड्रल के कार्यक्रम में हिस्सा लिया था. 

क्रिसमस का पावन पर्व यीशु मसीह के जन्म से जुड़ा है. इस दिन दुनियाभर के सभी चर्च में विशेष प्रार्थना सभाएं आयोजित होती हैं और लोग इसे एक उत्सव की तरह धूमधाम से मनाते हैं. इस दिन लोग बाइबल पढ़ते हैं, प्रार्थना सभा में शामिल होते हैं, घर पर दोस्तों और परिवार वालों के साथ सेलिब्रेशन करते हैं और बच्चों को तोहफे भी देते हैं.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.





Source link


Discover more from News Link360

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from News Link360

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading