जेब में PC! NexPhone करेगा एंड्रॉयड फोन और Windows कंप्यूटर दोनों का काम, इसी साल होगा लॉन्च


आज के स्मार्टफोन कैमरा, वॉलेट और यहां तक कि लैपटॉप की जगह लेने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन एक आने वाला डिवाइस इस सोच को एक कदम आगे ले जाता है. Nex Computer नाम की कंपनी एक खास स्मार्टफोन पर काम कर रही है, जिसे NexPhone कहा जा रहा है. यह डिवाइस न सिर्फ एक एंड्रॉयड फोन होगा, बल्कि जरूरत पड़ने पर पूरा कंप्यूटर भी बन सकता है.

NexPhone दिखने में एक मिड-रेंज एंड्रॉयड स्मार्टफोन होगा, लेकिन इसकी सबसे बड़ी खासियत इसका डेस्कटॉप मोड है. जब इस फोन को मॉनिटर, कीबोर्ड और माउस से कनेक्ट किया जाएगा, तो यह कंप्यूटर जैसा एक्सपीरिएंस देगा. एंड्रॉयड के अलावा इसमें Linux सपोर्ट भी मिलेगा, जिससे यूजर्स को एक अलग डेस्कटॉप ऑपरेटिंग सिस्टम का विकल्प मिलेगा.

सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि NexPhone Windows 11 को भी सपोर्ट करेगा. यह फोन डुअल-बूट सिस्टम के साथ आएगा, यानी डॉकिंग के दौरान इसे Windows PC की तरह इस्तेमाल किया जा सकेगा. फोन को अनप्लग करते ही यह फिर से मोबाइल इंटरफेस में लौट आएगा, जो पुराने Windows Phone स्टाइल से प्रेरित होगा.

डॉकिंग पर बेस्ड है डिजाइन
Nex Computer पहले से ही NexDock नाम के लैपटॉप शेल बनाती है, जो स्मार्टफोन की पावर पर काम करता है. NexPhone इसी सोच को आगे बढ़ाता है. एंड्रॉयड में लगातार बेहतर हो रहे डेस्कटॉप फीचर्स का फायदा उठाते हुए, ये फोन खास तौर पर बड़े स्क्रीन एक्सपीरिएंस के लिए डिजाइन किया गया है.

लीनक्स इस फोन में एक ऐप की तरह रन करेगा, जिससे बिना मॉनिटर के भी एक्सेस संभव होगा, हालांकि इसका असली मज़ा एक्सटर्नल स्क्रीन के साथ ही आएगा.

दमदार हार्डवेयर और मजबूती
NexPhone में Qualcomm QCM6490 चिपसेट दिया जाएगा, जो आमतौर पर इंडस्ट्रियल और IoT डिवाइसेज़ में इस्तेमाल होता है. इसी चिप की वजह से एंड्रॉयड, Linux और Windows तीनों ऑपरेटिंग सिस्टम संभव हो पाते हैं.

फोन में 5,000mAh बैटरी, 64MP कैमरा, वायरलेस चार्जिंग, और MIL-STD-810H, IP68/IP69 रेटिंग मिलेगी, यानी यह फोन काफी मजबूत और रफ यूज के लिए तैयार होगा.

लॉन्च और कीमत
NexPhone के 2026 की तीसरी तिमाही में लॉन्च होने की उम्मीद है. इसकी कीमत $549 (करीब 50,400 रुपये) रखी गई है. कंपनी ने $199 रिफंडेबल डिपॉजिट के साथ प्री-रिजर्वेशन भी शुरू कर दिया है. अगर यह फोन अपने वादों पर खरा उतरता है, तो यह स्मार्टफोन और कंप्यूटर की दुनिया में एक बड़ा बदलाव ला सकता है.



Source link


Discover more from News Link360

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from News Link360

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading