बीमार होते ही खाते हैं एंटीबायोटिक्स तो खुद सड़ा रहे अपनी किडनी, जानें ऐसा करना कितना खतरनाक?

डॉक्टर्स के अनुसार, जब हम छोटी-मोटी बीमारियों में बिना सोचे-समझे एंटीबायोटिक्स का सेवन करते हैं, तो इसका सीधा और गंभीर असर किडनी पर पड़ता है, क्योंकि एंटीबायोटिक्स सिर्फ शरीर में बैक्टीरियल इन्फेक्शन को खत्म करने के लिए होती हैं. सर्दी-जुकाम और वायरल इन्फेक्शन के इलाज में इनका इस्तेमाल नहीं किया जाता.

डॉक्टर्स का साफ कहना है कि अगर आप सर्दी-जुकाम या वायरल इन्फेक्शन होने पर तुरंत ‘एजिथ्रोमाइसिन’ जैसी एंटीबायोटिक्स का सेवन करते हैं, तो यह आपकी किडनी पर खतरनाक असर डाल सकती है. अगर आपको वायरल इन्फेक्शन हो भी जाता है, तो हमारी बॉडी इतनी सक्षम होती है कि 3 से 5 दिनों में खुद ही वायरस से लड़कर ठीक हो जाती है.
Published at : 26 Dec 2025 09:03 AM (IST)
हेल्थ फोटो गैलरी
Discover more from News Link360
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
