शाओमी का महंगा वाला फोन हुआ एकदम सस्ता, ₹16000 घट गई कीमत, ये है 2025 की सबसे बेस्ट डील


अगर आप एक प्रीमियम लुक और दमदार परफॉर्मेंस वाला स्मार्टफोन सस्ते में खरीदना चाहते हैं, तो Xiaomi 14 Civi इस समय आपके लिए बेहतरीन डील साबित हो सकती है. अमेज़न पर यह फोन इस समय भारी डिस्काउंट के साथ उपलब्ध है. खास डिजाइन, शानदार डिस्प्ले, पावरफुल प्रोसेसर और बेहतरीन कैमरा सेटअप के चलते ये फोन रोज़मर्रा के इस्तेमाल के लिए एक प्रीमियम एक्सपीरिएंस देता है.

Xiaomi 14 Civi को भारत में ₹42,999 की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था. लेकिन अमेज़न पर इस फोन पर सीधा ₹16,000 का फ्लैट डिस्काउंट दिया जा रहा है, जिसके बाद इसकी कीमत घटकर ₹26,999 रह जाती है.

इसके अलावा, DBS Bank और Scapia Federal Bank के क्रेडिट कार्ड से EMI ट्रांजैक्शन करने पर ₹1,500 का अडिशन डिस्काउंट भी मिल सकता है.

इतना ही नहीं, अगर आप अपना पुराना स्मार्टफोन एक्सचेंज करते हैं, तो अमेज़न की ओर से ₹25,550 तक का एक्सचेंज बोनस भी दिया जा रहा है. हालांकि, एक्सचेंज की वैल्यू आपके पुराने फोन के ब्रांड, मॉडल और कंडीशन पर निर्भर करेगी.

इस स्मार्टफोन में 6.55-इंच का LTPO AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो 1.5K रेजोलूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है. इसकी पीक ब्राइटनेस 3,000 निट्स तक जाती है. डिस्प्ले में HDR10+ और Dolby Vision का सपोर्ट भी दिया गया है. स्क्रीन की सिक्योरिटी के लिए इसमें Corning Gorilla Glass Victus 2 का इस्तेमाल किया गया है.

शाओमी 14 Civi में Qualcomm Snapdragon 8s Gen 3 प्रोसेसर दिया गया है, जो फ्लैगशिप-लेवल परफॉर्मेंस के लिए जाना जाता है. यह फोन मल्टीटास्किंग, गेमिंग और हेवी ऐप्स को आसानी से हैंडल कर सकता है.

बढ़ियां है कैमरा

फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए Xiaomi 14 Civi में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें

  • 50MP प्राइमरी कैमरा (OIS और PDAF के साथ)
  • 50MP टेलीफोटो लेंस (2x ऑप्टिकल ज़ूम)
  • 12MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा
  • सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में डुअल 32MP फ्रंट कैमरे दिए गए हैं, जो इस सेगमेंट में इसे खास बनाते हैं.

पावर के लिए फोन में 4,700mAh की बैटरी दी गई है, जो 67W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है. इससे फोन कम समय में तेजी से चार्ज हो जाता है.

क्या यह डील वाकई फायदेमंद है?
₹27,000 से कम कीमत में Snapdragon 8s Gen 3 प्रोसेसर, शानदार AMOLED डिस्प्ले और फ्लैगशिप कैमरा सेटअप के साथ Xiaomi 14 Civi एक बेहद मजबूत डील साबित होती है. हालांकि, ऐसी डील्स ज्यादा समय तक नहीं रहतीं, इसलिए अगर आप नया फोन लेने की सोच रहे हैं, तो इस ऑफर के लिए देर न करें.



Source link


Discover more from News Link360

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from News Link360

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading