BSNL Bharat Connect 26 प्रीपेड प्लान: सालभर की वैलिडिटी ऑफर
BSNL ने Republic Day पर Bharat Connect 26 प्रीपेड प्लान लॉन्च किया है. ₹2626 में 365 दिन की वैलिडिटी, रोज 2.6GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 SMS मिलते हैं. जानें पूरी डिटेल…

बीएसएनएल का सस्ता प्लान.
रिपब्लिक डे 2026 के मौके पर सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL ने अपने ग्राहकों के लिए एक नया लॉन्ग-टर्म प्रीपेड रिचार्ज प्लान पेश किया है. इस नए प्लान का नाम BSNL Bharat Connect 26 रखा गया है, जिसे खास तौर पर उन यूज़र्स के लिए लाया गया है जो बार-बार रिचार्ज कराने की झंझट से बचना चाहते हैं. यह प्लान सीमित समय के लिए उपलब्ध है और सालभर की वैलिडिटी के साथ आता है.
BSNL भारत कनेक्ट 26 प्लान की कीमत ₹2626 रखी गई है. इसमें यूज़र्स को पूरे 365 दिन यानी एक साल की वैलिडिटी मिलती है. BSNL ने साफ किया है कि ये Republic Day स्पेशल ऑफर 24 जनवरी से 24 फरवरी 2026 तक ही उपलब्ध रहेगा. इसके बाद यह प्लान बंद किया जा सकता है.
प्लान में क्या-क्या मिलेगा?
इस नए प्रीपेड प्लान की सबसे बड़ी खासियत इसका डेली डेटा बेनिफिट है.
- BSNL इसमें रोजाना 2.6GB हाई-स्पीड डेटा दे रहा है, जो इसके कई दूसरे सालाना प्लानों से थोड़ा ज्यादा है. इसके अलावा प्लान में:
- सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग
- रोजाना 100 SMS फ्री
- डेली डेटा खत्म होने के बाद 40 Kbps की स्पीड जैसी सुविधाएं मिलती हैं, जो BSNL के अन्य प्रीपेड प्लानों में भी देखने को मिलती हैं.
दूसरे BSNL सालाना प्लानों से तुलना:
BSNL पहले से दो सालाना प्रीपेड प्लान ऑफर करता है:
- ₹2399 प्लान – 2.5GB/दिन डेटा
- ₹2799 प्लान – 3GB/दिन डेटा
नया ₹2626 वाला भारत कनेक्ट 26 प्लान इन दोनों के बीच एक बैलेंस्ड ऑप्शन बनकर सामने आता है. इसमें ₹2399 वाले प्लान से ज्यादा डेटा मिलता है, लेकिन कीमत ₹2799 वाले प्लान से कम रखी गई है.
किन यूज़र्स के लिए है यह प्लान?
अगर आप BSNL यूज़र हैं और आपको रोजाना 2-3GB डेटा की जरूरत पड़ती है, साथ ही आप सालभर के लिए एक बार रिचार्ज कर निश्चिंत रहना चाहते हैं, तो यह प्लान आपके लिए सही साबित हो सकता है. खासकर Republic Day ऑफर के दौरान इसे लेना ज्यादा फायदेमंद रहेगा.
BSNL भारत कनेक्ट 26 कोई बड़ा बदलाव नहीं लाता, लेकिन लॉन्ग-टर्म यूज़र्स के लिए यह एक समझदारी भरा और किफायती ऑप्शन जरूर है.
About the Author
Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven …और पढ़ें
Discover more from News Link360
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
