wifi mistakes what happens if you dont change your wifi for long time frequent changing will save you
अगर आप लंबे समय से WiFi पासवर्ड नहीं बदल रहे हैं, तो यह आपकी इंटरनेट स्पीड, डिवाइस सिक्योरिटी और डेटा के लिए बड़ा खतरा बन सकता है. जानिए WiFi पासवर्ड न बदलने के बड़े नुकसान.

आजकल वाई-फाई का इस्तेमाल लगभग सभी लोग कर रहे हैं. बहुत से लोग वाई-फाई कनेक्शन से जुड़ने के बाद अपना पासवर्ड नहीं बदलते. एक ही पासवर्ड रखना भले ही सुविधाजनक हो, लेकिन इसके कई नुकसान भी होते हैं. इसलिए समय-समय पर अपना वाई-फाई पासवर्ड बदलना जरूरी है. इससे आपका कनेक्शन सुरक्षित रहता है और इंटरनेट की स्पीड पर भी कोई असर नहीं पड़ता. आज हम आपको बताएंगे कि वाई-फाई पासवर्ड न बदलने के क्या-क्या नुकसान हो सकते हैं.

एक्सेस आसान हो जाता है – अगर आप सालों तक अपना वाई-फाई पासवर्ड नहीं बदलते हैं, तो दूसरों के लिए आपके नेटवर्क तक पहुंच पाना आसान हो जाता है. जिन्हें पासवर्ड पता होता है, वे आपकी जानकारी के बिना उसे दूसरों के साथ शेयर कर सकते हैं.

स्पीड धीमी हो जाती है- जितने ज़्यादा डिवाइस वाई-फाई से कनेक्ट होते हैं, उतना ही उसकी बैंडविड्थ पर असर पड़ता है. ज्यादा डिवाइस जुड़े होने से इंटरनेट की स्पीड कम हो जाती है, जिससे स्ट्रीमिंग और गेमिंग का मज़ा खराब हो सकता है.
Add News18 as
Preferred Source on Google

सिक्योरिटी रिस्क- पासवर्ड न बदलने से हैकिंग का खतरा बढ़ जाता है. साइबर हमलावर आम पैटर्न और लीक हुए पासवर्ड का इस्तेमाल करके आपके वाई-फाई नेटवर्क को हैक कर सकते हैं.

डिवाइस हाईजैक हो सकते हैं- पासवर्ड न बदलने से सिक्योरिटी कमजोर हो जाती है और हैकर्स आपके कैमरा, स्पीकर, टीवी और दूसरे स्मार्ट गैजेट्स को निशाना बना सकते हैं. वे इनमें मैलवेयर इंस्टॉल कर सकते हैं, जो डिवाइस के लिए खतरनाक साबित हो सकता है.

मालवेयर का खतरा – अगर किसी मैलिशस डिवाइस को आपका पुराना पासवर्ड पता चल जाता है और वह आपके नेटवर्क से जुड़ जाता है, तो खतरा और बढ़ सकता है. आपके नेटवर्क का इस्तेमाल करके मालवेयर फोन, लैपटॉप और अन्य कनेक्टेड डिवाइसों को भी बेकार कर सकता है.

कानूनी परिणाम- यह भी ध्यान रखें कि अगर कोई आपके वाई-फाई नेटवर्क का इस्तेमाल धोखाधड़ी या साइबर हमला करने के लिए करता है, तो आपको कानूनी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. ऐसी स्थिति में हमलावर के साथ-साथ आप पर भी कार्रवाई हो सकती है.
Discover more from News Link360
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
