DRDO में निकली डिप्लोमा-डिग्री वालों के लिए वैकेंसी, जानें कैसे कर सकते हैं आवेदन


रक्षा मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) से जुड़ी संस्था ISSA ने एक वर्षीय प्रशिक्षण यानी अपरेंटिस ट्रेनिंग के लिए भर्ती निकाली है. यह भर्ती उन युवाओं के लिए अच्छा मौका है, जो पढ़ाई पूरी करने के बाद सरकारी संस्थान में अनुभव हासिल करना चाहते हैं. इस भर्ती के तहत स्नातक और डिप्लोमा पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं.

इस भर्ती में आवेदन की प्रक्रिया पूरी तरह ईमेल के माध्यम से रखी गई है. इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों को अपना आवेदन फॉर्म स्कैन करके ईमेल के जरिए भेजना होगा. आवेदन जमा करने की अंतिम तारीख 27 फरवरी 2026 तय की गई है. इसके बाद भेजे गए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे.

कुल 21 पदों पर होगी भर्ती

ISSA की ओर से जारी सूचना के अनुसार, इस भर्ती के तहत कुल 21 रिक्त पद भरे जाएंगे. यह अवसर उन उम्मीदवारों के लिए है, जिन्होंने वर्ष 2021 से 2025 के बीच अपनी योग्यता परीक्षा पास की हो. अलग-अलग विषयों के लिए पदों की संख्या तय की गई है.

किन पदों पर निकली है वैकेंसी

इस भर्ती में तीन तरह के अपरेंटिस पद शामिल हैं. इनमें ग्रेजुएट अपरेंटिस और टेक्नीशियन अपरेंटिस के पद हैं. कंप्यूटर विज्ञान और गणित से जुड़े उम्मीदवारों को इसमें मौका दिया जा रहा है.

ग्रेजुएट अपरेंटिस (कंप्यूटर विज्ञान एवं इंजीनियरिंग) – 15 पद

ग्रेजुएट अपरेंटिस (अंक शास्त्र/गणित) – 1 पद

टेक्नीशियन अपरेंटिस (डिप्लोमा, कंप्यूटर विज्ञान) – 5 पद

कितना मिलेगा मासिक वजीफा

ग्रेजुएट अपरेंटिस को 12,300 रुपये प्रति माह

टेक्नीशियन अपरेंटिस को 10,900 रुपये प्रति माह

आवेदन के लिए क्या है योग्यता

ग्रेजुएट अपरेंटिस (कंप्यूटर विज्ञान और इंजीनियरिंग): उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से कंप्यूटर विज्ञान और इंजीनियरिंग में B.E. या B.Tech की डिग्री होनी चाहिए. यह डिग्री पूर्णकालिक और नियमित पाठ्यक्रम से होनी चाहिए और प्रथम श्रेणी में पास होना जरूरी है.

ग्रेजुएट अपरेंटिस (गणित/अंक शास्त्र): उम्मीदवार के पास गणित में M.Sc. की डिग्री होनी चाहिए. यह भी पूर्णकालिक और नियमित पाठ्यक्रम से प्रथम श्रेणी में पास होना अनिवार्य है.

टेक्नीशियन अपरेंटिस (डिप्लोमा, कंप्यूटर विज्ञान): उम्मीदवार के पास राज्य या केंद्र सरकार से मान्यता प्राप्त संस्थान से कंप्यूटर विज्ञान में डिप्लोमा होना चाहिए. डिप्लोमा भी पूर्णकालिक और नियमित होना चाहिए.

क्या है नियम?

इस भर्ती में केवल वही उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं, जिन्होंने 2021, 2022, 2023, 2024 या 2025 में अपनी योग्यता परीक्षा पास की हो. जिन उम्मीदवारों ने पहले से शिक्षुता अधिनियम 1961 के तहत ट्रेनिंग की है या कर रहे हैं, वे इस भर्ती के लिए पात्र नहीं होंगे. इसके अलावा जिनके पास पहले से एक साल का कार्य अनुभव है, वे भी आवेदन नहीं कर सकते.

आवेदन कैसे करें

  1. सबसे पहले आधिकारिक विज्ञापन नंबर ISSA/HRD/Apprentice/2026/01 में दिया गया आवेदन फॉर्म डाउनलोड करें.
  2. आवेदन फॉर्म को साफ-सुथरे अक्षरों में भरें और सभी जानकारी सही-सही लिखें.
  3. सभी जरूरी प्रमाण पत्रों की स्व-सत्यापित स्कैन की हुई कॉपी तैयार करें.
  4. भरा हुआ आवेदन फॉर्म और दस्तावेज तय ईमेल पते पर भेज दें.
  5. ध्यान रखें कि आवेदन 27 फरवरी 2026 से पहले ही भेज दिया जाए.

यह भी पढ़ें – बिहार में दो सेंटर पर CTET 2 की परीक्षा हुई रद्द, जानें यहां अब कब होंगे एग्जाम?

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link


Discover more from News Link360

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from News Link360

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading