Aquarius January Horoscope 2026: कुंभ जनवरी मासिक राशिफल, मनचाही सफलता मिल सकती है


Kumbh January horoscope 2026: कुंभ राशि के जातकों के लिए जनवरी महीने का पूर्वार्ध उत्तरार्ध के मुकबाले ज्यादा शुभ और फलदायी रहने वाला है. ऐसे में इस राशि के जातकों को अपने महत्वपूर्ण कार्य इसी दौरान निबटाने का प्रयास करना चाहिए. माह की शुरुआत में यदि आप कार्यक्षेत्र में अपने सीनियर और जूनियर के साथ बेहतर तालमेल बिठाते हुए कार्य करते हैं तो आपको मनचाही सफलता मिल सकती है.

इस माह आपको अपनी वाणी और व्यवहार पर पूरा नियंत्रण रखने की आवश्यकता रहेगी. माह के दूसरे सप्ताह में आपको करियर और कारोबार के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है. यात्रा थकान भरी और उम्मीद से कम फलदायी साबित होने पर आपके मन में हताशा के भाव जाग सकते हैं. इस दौरान योजनाबद्ध तरीके से कारोबार करने पर ही आर्थिक लाभ होने की संभावना बनेगी.

माह के मध्य में नौकरीपेशा जातकों पर अचानक से कार्य का बोझ बढ़ सकता है. इस दौरान अचानक से आपके सामने कुछेक बड़े खर्च भी आ सकते हैं, जिसके लिए आपको धन तक उधार लेना पड़ सकता है. माह के उत्तरार्ध के समय आप अपनी योजनाओं को गुप्त रखें अन्यथा आपके विरोधी उसमें अड़ंगे डाल सकते हैं.

 रिश्ते-नाते को बेहतर बनाए रखने के लिए इस माह आपको कुछेक चीजों से समझौता करना पड़ सकता है. प्रेम संबंध में सावधानी के साथ कदम आगे बढ़ाएं. विवाहित लोग माह के उत्तरार्ध में अपने परिवार और जीवनसाथी के प्रति जरा ज्यादा ही लगाव और प्रेम रख सकते हैं.

उपाय: शिवाष्टकं का पाठ करें.

Leo January Horoscope 2026: सिंह जनवरी मासिक राशिफल, दोस्त की मदद से सपने होंगे सच

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.



Source link


Discover more from News Link360

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from News Link360

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading