पोको M8 5G भारत में जल्द लॉन्च, सबसे पतला और हल्का 5G स्मार्टफोन.


पोको अपने नए 5G स्मार्टफोन पोको M8 5G को भारत में जल्द लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है. कंपनी ने अभी तक फोन की पूरी स्पेसिफिकेशन शीट का खुलासा नहीं किया है, लेकिन डिजाइन को लेकर लगातार टीज़र जारी किए जा रहे हैं. अब पोको ने आधिकारिक तौर पर फोन की मोटाई और वजन की जानकारी शेयर कर दी है और दावा किया है कि यह अपने सेगमेंट का सबसे पतला और हल्का स्मार्टफोन होगा.

पोको ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर बताया है कि पोको M8 5G की मोटाई सिर्फ 7.35mm होगी, जबकि इसका वजन करीब 178 ग्राम रहेगा. कंपनी का कहना है कि इस सेगमेंट में यह सबसे स्लिम और लाइट फोन होगा, जो इसे लंबे समय तक इस्तेमाल के लिए आरामदायक बना सकता है.

डिजाइन की बात करें तो फोन में कर्व्ड फ्रेम देखने को मिल सकता है, जो मेटल से बना हो सकता है. पीछे की तरफ टेक्सचर्ड बैक पैनल और हल्का उभरा हुआ कैमरा मॉड्यूल दिया जा सकता है.

टीज़र इमेज के मुताबिक, पोको M8 5G में पीछे की तरफ स्क्वायर शेप कैमरा डेको होगा, जिसमें ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलेगा. Flipkart पर दिखे प्रमोशनल पोस्टर से यह भी हिंट मिलता है कि कैमरा मॉड्यूल सेंटर-अलाइन्ड होगा. फोन के दाईं ओर पावर बटन और वॉल्यूम कीज़ दी जाएंगी, जबकि बाईं साइड को काफी हद तक क्लीन रखा जा सकता है. इसके अलावा, फोन में कर्व्ड डिस्प्ले मिलने की भी उम्मीद है, जो इसे प्रीमियम लुक देगा.

कैमरा होगा काफी दमदार
हालांकि पोको ने अभी तक प्रोसेसर, डिस्प्ले साइज या चार्जिंग से जुड़ी पूरी जानकारी नहीं दी है, लेकिन कंपनी ने यह कंफर्म किया है कि फोन में 50MP का AI कैमरा मिलेगा. यह कैमरा ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप का हिस्सा होगा, जिसके साथ LED फ्लैश भी दिया जाएगा. पोको M8 5G की बिक्री भारत में Flipkart के जरिए की जाएगी, हालांकि लॉन्च डेट अभी सामने नहीं आई है.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, पोको M8 सीरीज में दो मॉडल हो सकते हैं-पोको M8 5G और पोको M8 Pro 5G. यह फोन ब्लैक, ब्लू और ड्यूल-टोन सिल्वर-ब्लैक कलर ऑप्शन में आ सकता है. कहा जा रहा है कि Pro वेरिएंट में 8GB से लेकर 12GB RAM और 512GB तक स्टोरेज का ऑप्शन मिलेगा. इसमें Android 15 बेस्ड HyperOS 2 और बड़ी 6,330mAh बैटरी के साथ 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी दिया जा सकता है.

सभी फीचर्स को देखकर ये कहना गलत नहीं होगा कि पोको M8 5G खासतौर पर उन यूजर्स को टारगेट करता दिख रहा है जो स्टाइलिश, हल्का और पतला 5G स्मार्टफोन चाहते हैं. लॉन्च के बाद ही साफ होगा कि यह फोन बजट सेगमेंट में कितना दमदार साबित होता है.



Source link


Discover more from News Link360

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from News Link360

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading