इंडियन मार्केट में धांसू ‘कमबैक’ की तैयारी में डस्टर, 25 दिन बाद बाजार में होंगी ग्रैंड एंट्री


नई दिल्ली. Renault भारत में नई Duster को 26 जनवरी 2026 को पेश करेगी. लॉन्च डेट नजदीक आने के साथ ही इसकी टेस्टिंग के दौरान कई बार नई Duster की झलक देखने को मिल रही है. अब ताजा स्पाई इमेज से इस मच अवेटेड SUV के बारे में फ्रेश डिटेल सामने आए हैं. डस्टर का इंडियन मार्केट में कमबैक इसलिए भी खास है कि इसे इंडिया की पहली कॉम्पैक्ट एसयूवी माना जाता है. नेक्सॉन और क्रेटा जैसी एसयूवी भी इसके बाद ही मार्केट में आई थी. नए स्पाई शॉट्स से पता चलता है कि डस्टर का फ्रंट डिजाइन और कई प्रमुख बॉडी पैनल साफ नजर आ रहे हैं, जिससे इसके फाइनल लुक का अंदाजा लगाया जा सकता है. Hyundai Creta को टक्कर देने के लिए पेश की जा रही नई Duster में नया लुक और अपडेटेड फीचर्स देखने को मिल सकते हैं, जिससे Renault की SUV लाइनअप में फिर से लोगों की दिलचस्पी बढ़ सकती है.

स्पाई शॉट्स में क्या दिखा?
नई स्पाई शॉट्स में Duster को भारी कैमुफ्लाज के साथ तमिलनाडु की सड़क किनारे खड़ा देखा गया है. इन तस्वीरों में SUV का फ्रंट, साइड और रियर हिस्सा नजर आ रहा है, जिसका स्टांस और सिल्हूट इंटरनेशनल वेरिएंट से काफी मिलता-जुलता है. हालांकि, Renault के पहले जारी किए गए टीजर में भारत के लिए खास स्टाइलिंग एलिमेंट्स की झलक मिल चुकी है. जहां ग्लोबल वेरिएंट में Y-शेप्ड LED DRLs मिलती हैं, वहीं इंडियन वर्जन में आइब्रो-स्टाइल DRL एलिमेंट्स दिए जाएंगे, जिससे दोनों वेरिएंट में साफ फर्क दिखेगा.

कंफर्म फीचर्स
Renault के टीजर से यह भी कंफर्म हो गया है कि भारत में आने वाली Duster में कनेक्टेड LED टेल-लैंप क्लस्टर मिलेगा, जो इन दिनों भारतीय बाजार में काफी पॉपुलर हो रहा है. ग्लोबल वेरिएंट में यह फीचर नहीं मिलता, लेकिन भारत में लॉन्च होने वाली SUV में यह खास डिजाइन एलिमेंट देखने को मिलेगा. इसके अलावा, नए अलॉय व्हील डिजाइन भी देखने को मिल सकते हैं, जिससे नई Duster इंटरनेशनल मॉडल से और अलग दिखेगी और इसका लुक और भी मॉडर्न लगेगा.

ये फीचर्स भी मौजूद
नई Renault Duster के रियर प्रोफाइल में नॉच्ड स्पॉइलर दिया गया है, जो इसे स्पोर्टी लुक देता है. टेलगेट को भी नया डिजाइन मिला है, जिसमें नंबर प्लेट होल्डर अब Renault बैज के नीचे दिया गया है. अन्य डिटेल्स में शार्क-फिन एंटीना, रियर विंडशील्ड का ज्यादा झुका हुआ डिजाइन और मजबूत बंपर लेआउट शामिल हैं. टेल लैंप्स में Y-शेप्ड सिग्नेचर मिलने की उम्मीद है, लेकिन भारी कैमुफ्लाज के कारण इसकी पुष्टि करना मुश्किल है. दिलचस्प बात यह है कि प्रोटोटाइप में छोटे, अस्थायी टेल लैंप यूनिट्स लगे हुए नजर आ रहे हैं.

मल्टिपल पावरट्रेन ऑप्शन
स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो ग्लोबली उपलब्ध Renault Duster में कई पावरट्रेन ऑप्शन मिलते हैं, जैसे 1.2-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन के साथ 48V माइल्ड हाइब्रिड सिस्टम, जो कुल 128.2 hp की पावर देता है. इसके अलावा, 1.6-लीटर स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड पेट्रोल इंजन दो इलेक्ट्रिक मोटर्स के साथ आता है, जिसे 1.2kWh बैटरी से पावर मिलती है और यह 138 hp की पीक पावर देता है. साथ ही, 1.0-लीटर पेट्रोल-LPG इंजन भी मिलता है, जो 98.6 hp की पावर जनरेट करता है और 6-स्पीड ट्रांसमिशन के साथ सभी चार पहियों को पावर देता है.



Source link


Discover more from News Link360

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from News Link360

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading