2026 किआ सेल्टॉस भारत में लॉन्च, कीमत 10.99 लाख से शुरू, यहां जानें एसयूवी के बारे में A2Z जानकारी
मॉडर्न डिजाइन लैंग्वेज
नई K3 प्लेटफॉर्म पर बनी 2026 किया सेल्टॉस में ग्लोबल मार्केट में बिकने वाली किया टेल्यूराइड एसयूवी से प्रेरित कई बड़े डिजाइन बदलाव किए गए हैं. सामने की तरफ किया की सिग्नेचर ‘टाइगर फेस’ ग्रिल, एलईडी हेडलैम्प्स के साथ एलईडी डीआरएल स्ट्रिप्स, नया बॉडी कलर बंपर, फॉक्स सिल्वर स्किड प्लेट, फॉग लैंप असेंबली और ग्लॉस ब्लैक एलिमेंट्स दिए गए हैं. साइड प्रोफाइल में ग्लॉस-ब्लैक व्हील आर्च, फ्लश-टाइप डोर हैंडल्स और 18-इंच अलॉय व्हील्स दिए गए हैं. पीछे की तरफ नई सेल्टॉस में नया बंपर, बॉडी कलर एलिमेंट्स, कनेक्टेड टेललैंप्स (कैरेन्स क्लाइव्स की तरह) और फॉक्स सिल्वर स्किड प्लेट दी गई है.

डायमेंशन्स और कलर ऑप्शंस
पिछले मॉडल के मुकाबले नई 2026 किया सेल्टॉस 95mm लंबी, 30mm चौड़ी और 80mm ज्यादा व्हीलबेस के साथ आती है. हालांकि इसकी कुल ऊंचाई 10mm कम कर दी गई है. अब इसकी लंबाई 4460mm, चौड़ाई 1830mm और ऊंचाई 1635mm है, जबकि व्हीलबेस 2690mm है. यह कई रंगों में उपलब्ध है, जिनमें इम्पीरियल ब्लू, ग्लेशियर व्हाइट पर्ल, फ्रॉस्ट ब्लू, ऑरोरा ब्लैक पर्ल, मॉर्निंग हेज़, आइवरी सिल्वर ग्लॉस, ग्रैविटी ग्रे, मैग्मा रेड और प्यूटर ऑलिव शामिल हैं. ध्यान देने वाली बात है कि ऑरोरा ब्लैक पर्ल और एक्सक्लूसिव मैट ग्रेफाइट पेंट स्कीम सिर्फ X-Line वेरिएंट के लिए ही उपलब्ध है.
प्रीमियम इंटीरियर
नई किआ सेल्टॉस 2026 का इंटीरियर पहले से ज्यादा प्रीमियम और अपमार्केट है. इसका सबसे बड़ा आकर्षण ट्रिपल स्क्रीन लेआउट है, जिसमें 12.3-इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम, 12.3-इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले और 5-इंच का HVAC डिस्प्ले शामिल है.
बेस वेरियंट के फीचर्स
बेस वेरिएंट में भी कई फीचर्स मिलते हैं, जैसे नया थ्री-स्पोक स्टीयरिंग व्हील माउंटेड कंट्रोल्स के साथ, सेंटर कंसोल में आर्मरेस्ट और कपहोल्डर्स, यूएसबी-सी चार्जिंग पोर्ट्स (2 आगे और 2 पीछे), कीलेस एंट्री, रियर एसी वेंट्स, इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल ओआरवीएम, 6 एयरबैग्स, हिल स्टार्ट असिस्ट, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, एबीएस और टायर प्रेशर मॉनिटर.
एक्सक्लूसिव फीचर्स
हायर वेरिएंट्स में लेवल-2 ADAS, रिवर्स पार्किंग कोलिजन अवॉइडेंस असिस्ट, स्मार्ट क्रूज कंट्रोल विद स्टॉप एंड गो, पार्किंग कोलिजन अवॉइडेंस असिस्ट, 360-डिग्री कैमरा, 2 साइड पार्किंग सेंसर्स, 10-वे इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल ड्राइवर सीट और ड्राइवर सीट व ओआरवीएम के लिए मेमोरी फंक्शन जैसे एडवांस्ड फीचर्स मिलते हैं. कंपनी ने 1.5L टर्बो पेट्रोल, 1.5L नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल और 1.5L डीजल इंजन को नई 2026 किया सेल्टॉस में बरकरार रखा है. पावर और टॉर्क के आंकड़े पहले जैसे ही हैं और एसयूवी लाइनअप में पांच गियरबॉक्स ऑप्शन मिलते हैं.
Discover more from News Link360
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
