वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल (4 से 10 जनवरी 2026): अपनी योजनाएं गुप्त रखें, वरना काम बिगड़ना तय है!
Scorpio Weekly Horoscope 4-10 January 2026: वृश्चिक राशि वालों के लिए यह सप्ताह उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा. हालात कभी धीमे तो कभी अचानक तेज़ रफ्तार पकड़ते दिखेंगे. सबसे बड़ी गलती इस सप्ताह अपनी योजनाओं को दूसरों के सामने खोलना होगी. जो दिखाया, वही बिगड़ेगा. रणनीति गुप्त रखो और काम पर फोकस करो.
सप्ताह की शुरुआत में नौकरीपेशा लोगों पर काम का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा. चुनौतियां होंगी, लेकिन बुद्धि और मेहनत के दम पर ज़रूरी काम पूरे हो जाएंगे. इसके बावजूद मन में संतोष की कमी रहेगी क्योंकि अपेक्षाएं हकीकत से ज्यादा होंगी.
वृश्चिक साप्ताहिक परिवार राशिफल
घर-परिवार के मामलों में तनाव की स्थिति बन सकती है. बातचीत में कठोरता रिश्तों को नुकसान पहुंचा सकती है. इस सप्ताह शब्दों पर कंट्रोल जरूरी है.
वृश्चिक साप्ताहिक लव राशिफल
लव पार्टनर के साथ गलतफहमियां उभर सकती हैं. बेवजह शक या अधूरी जानकारी रिश्ते को कमजोर करेगी. सिंगल लोगों के लिए अकेलापन मानसिक दबाव बढ़ा सकता है.
वृश्चिक साप्ताहिक बिजनेस राशिफल
कारोबार में योजनाएं मजबूत रहेंगी, लेकिन उन्हें सार्वजनिक करना नुकसानदेह होगा. विरोधी सक्रिय रह सकते हैं. पर्दे के पीछे रहकर काम करना ही इस सप्ताह का सही तरीका है.
वृश्चिक साप्ताहिक नौकरी राशिफल
नौकरीपेशा लोगों पर अतिरिक्त जिम्मेदारियां आएंगी. दबाव के बावजूद काम पूरा होगा, लेकिन प्रशंसा कम मिलेगी. यह हफ्ता रिज़ल्ट देने का है, तालियाँ बटोरने का नहीं.
वृश्चिक साप्ताहिक युवा व करियर राशिफल
उच्च शिक्षा के लिए प्रयासरत युवाओं को सप्ताह के उत्तरार्ध में कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है. धैर्य बनाए रखें, परिणाम धीरे आएंगे.
वृश्चिक साप्ताहिक धन राशिफल
आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी, लेकिन बड़े जोखिम लेने से बचना होगा. गोपनीयता ही आर्थिक सुरक्षा की कुंजी है.
वृश्चिक साप्ताहिक स्वास्थ्य राशिफल
मानसिक तनाव अधिक रहेगा. नींद और दिनचर्या बिगड़ने से चिड़चिड़ापन बढ़ सकता है. खुद को ओवरलोड मत करो.
शुभ अंक: 8
शुभ रंग: गहरा लाल
उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा में हनुमान चालीसा का सात बार पाठ करें.
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.
Discover more from News Link360
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
