2025 में मारुति ने बना डालीं रिकॉर्डतोड़ कारें, 22.55 लाख यूनिट्स पार पहुंचा प्रोडक्शन


Last Updated:

मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड ने 2025 में 22.55 लाख वाहनों का रिकॉर्ड प्रोडक्शन किया, जिसमें फ्रॉन्क्स, बलेनो, स्विफ्ट, डिजायर और अर्टिगा सबसे आगे रहे. कंपनी 40 लाख यूनिट्स लक्ष्य पर है.

2025 में मारुति ने बना डालीं रिकॉर्डतोड़ कारें, प्रोडक्शन 22.55 लाख पार
नई दिल्ली. मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड ने कैलेंडर इयर 2025 में 22.55 लाख से अधिक वाहनों का अब तक का सबसे बड़ा एनुअल प्रोडक्शन दर्ज किया है, जो पिछले पांच सालों में लगातार बढ़ते प्रोडक्शन को दिखाता है. देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी ने उत्पादन को लगातार बढ़ाया है. 2021 में 16.29 लाख यूनिट्स, 2022 में 19.16 लाख यूनिट्स, 2023 में 19.34 लाख यूनिट्स और 2024 में 20.63 लाख यूनिट्स का उत्पादन हुआ, जिसके बाद 2025 में नया रिकॉर्ड बना. यह लगातार दूसरा साल है जब मारुति सुजुकी का वार्षिक उत्पादन 20 लाख यूनिट्स के आंकड़े को पार कर गया है.

हैचबैक और कॉम्पैक्ट एसयूवी की डिमांड
2025 में हुए उत्पादन में घरेलू बिक्री, निर्यात और OEMs सप्लाई के लिए वाहन शामिल थे, जो कंपनी की मैन्युफैक्चरिंग डाइवर्सिटी को दिखाता है. इस साल सबसे ज्यादा उत्पादन वाले पांच मॉडल थे – फ्रॉन्क्स, बलेनो, स्विफ्ट, डिजायर और अर्टिगा. ये आंकड़े दिखाते हैं कि हैचबैक और कॉम्पैक्ट एसयूवी दोनों सेगमेंट में लगातार मांग बनी हुई है.

ग्लोबल क्वालिटी स्टैंडर्ड्स
इस उपलब्धि पर टिप्पणी करते हुए मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ, हिसाशी टाकुची ने कहा कि रिकॉर्ड उत्पादन कर्मचारियों की मेहनत और सप्लायर पार्टनर्स के साथ करीबी सहयोग का नतीजा है. उन्होंने यह भी कहा कि हाई लेवल की लोकलाइजेशन से कंपनी को बड़े पैमाने पर उत्पादन करने में मदद मिली है, साथ ही ग्लोबल क्वालिटी स्टैंडर्ड्स को बनाए रखा गया है, जिससे भारत में इस सेगमेंट में कॉम्पटिशन लगातार बढ़ रहा है.

40 लाख तक प्रोडक्शन बढ़ाने की तैयारी
मारुति सुजुकी फिलहाल हरियाणा के गुरुग्राम, मानेसर और खरखौदा में अपने मैन्युफैक्चरिंग प्लांट चलाती है, साथ ही हाल ही में गुजरात प्लांट को भी इसमें शामिल किया गया है. कंपनी अपने सभी प्लांट्स में 17 मॉडल और 650 से ज्यादा वेरिएंट्स का निर्माण करती है. आगे की योजना में, मारुति सुजुकी अपनी एनुअल प्रोडक्टशन कपैसिटी को 40 लाख यूनिट्स तक बढ़ाने की तैयारी कर रही है, ताकि बढ़ती घरेलू मांग को पूरा किया जा सके और भारत सरकार की ‘मेक इन इंडिया’ पहल के तहत अपने निर्यात को भी मजबूत किया जा सके.

homeauto

2025 में मारुति ने बना डालीं रिकॉर्डतोड़ कारें, प्रोडक्शन 22.55 लाख पार



Source link


Discover more from News Link360

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from News Link360

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading