Hindi Panchang Today: 4 जनवरी रवि पुष्य योग के साथ माघ शुरू, खरीदारी शुभ मुहूर्त, पूरा पंचांग देखें


Hindi Panchang 4 जनवरी 2026: आज 4 जनवरी 2026 से माघ महीने की शुरुआत हो रही है. माघ में स्नान-दान का महत्व दोगुना हो जाता है. इस पूरे महीने विष्णु जी की पूजा करें, पूर्णिमा, अमावस्या, संक्रांति पर गंगाजल से स्नान करें. जरुरतमंदों को अन्न, तिल, गुड़, घी दान दें. आज रवि पुष्य योग का संयोग भी बन रहा है जो खरीदारी के लिए अति शुभ माना जाता है. पुष्य योग में मां लक्ष्मी की आराधना करना धनदायक होता है. आर्थिक रूप से वृद्धि होती है. 

आइए जानते हैं ये दिन किन राशियों के लिए शुभ-अशुभ है, इस दिन का शुभ समय, अशुभ काल, राहुकाल, ग्रह स्थिति और विशेष उपाय भी जानें.

4 जनवरी का पंचांग 2026 (Hindi Panchang 4 January 2026)

तिथि प्रतिपदा (3 जनवरी 2026, दोपहर 3.32 – 4 जनवरी 2026, दोपहर 12.29)

वाररविवार
नक्षत्रपुनर्वसु
योगवैधृति, रवि पुष्य योग, सर्वार्थ सिद्धि, त्रिपुष्कर योग
सूर्योदय सुबह 7.11
सूर्यास्त
सुबह 5.30
चंद्रोदय
शाम 6.40
चंद्रोस्त
सुबह 8.09
चंद्र राशि
मिथुन

चौघड़िया मुहूर्त

सुबह का चौघड़िया
चरसुबह 8.32 – सुबह 9.50
लाभसुबह 9.50 – सुबह 11.08
अमृतसुबह 11.08 – दोपहर 12.26
  
शाम का चौघड़िया
शुभशाम 5.37 – रात 7.19
अमृतरात 7.20 – रात 9.02
चररात 9.02 – रात 10.44

राहुकाल और अशुभ समय (Aaj Ka Rahu kaal)

राहुकाल (इसमें शुभ कार्य न करें)शाम 4.20 – शाम 5.38
यमगण्ड कालदोपहर 12.26 – दोपहर 1.44
आडल योगसुबह 7.15 – दोपहर 3.41
गुलिक काल
दोपहर 3.02 – शाम 4.20
विडाल योगदोपहर 3.11 – सुबह 7.15, 5 जनवरी

ग्रहों की स्थिति (Grah Gochar 4 January 2026)

सूर्यधनु
चंद्रमामिथुन
मंगलधनु
बुधधनु
गुरुमिथुन
शुक्रधनु
शनिमीन
राहुकुंभ
केतुसिंह

किन राशियों को लाभ

कर्क राशिकार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी मिल सकती है जिससे आप खुद को साबित करेंगे. आप अपने काम से अधिकारियों को प्रभावित करेंगे.

कौन सी राशियां संभलकर रहें

सिंह राशि किसी मित्र का व्यवहार अटपटा लग सकता है. बड़े निवेश से बचें

FAQs: 4 जनवरी 2026

  1. Q.कौन सा उपाय करें ?

    धन, समृद्धि और शुभ कार्यों के लिए महालक्ष्मी पूजा, सोना-चांदी या प्रॉपर्टी की खरीदारी, मोती शंख, श्री यंत्र, और गुड़-गेहूं का दान करें.

    Q. कौन से शुभ संयोग बन रहे हैं ?
    इस दिन त्रिपुष्कर, सर्वार्थ सिद्धि, रवि पुष्य योग बन रहा है.

Magh Month Vrat Tyohar 2026: माघ माह में तिल से जुड़े 5 खास व्रत-त्योहार, सुखी वैवाहिक जीवन के लिए है महत्वपूर्ण

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 



Source link


Discover more from News Link360

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from News Link360

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading