Taurus Weekly Horoscope 4 to 10 January 2026: वृषभ राशि को प्रमोशन, विदेश से शुभ समाचार और कारोबार में मुनाफा


Taurus Weekly Horoscope 4 to 10 January 2026: यह सप्ताह वृषभ राशि वालों के लिए अत्यंत शुभ और प्रगति से भरा रहेगा. सप्ताह की शुरुआत में ही विदेश में करियर या कारोबार से जुड़े लोगों को कोई अच्छी खबर मिल सकती है. लंबे समय से जिन कामों में अड़चन आ रही थी, वे अब आपके मित्रों और शुभचिंतकों की मदद से पूरे होंगे. आत्मविश्वास बढ़ेगा और आप खुद को पहले से अधिक मजबूत महसूस करेंगे.

करियर और नौकरी राशिफल
वर्कस्पेस पर बॉस का पूरा सहयोग मिलेगा और कोई बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है. प्रमोशन या ट्रांसफर के लिए जो प्रयास आपने किए थे, उनमें सफलता मिलने की संभावना है. आपकी मेहनत और लगन का उचित सम्मान होगा. राजनीति या प्रशासन से जुड़े लोगों की मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी और सत्ता से जुड़े कामों में सफलता मिलेगी.

बिजनेस राशिफल
व्यवसायियों के लिए यह सप्ताह लाभदायक सिद्ध होगा. कारोबार में मनचाहा फायदा मिल सकता है और कोई नई लाभकारी योजना भी हाथ लग सकती है. हालांकि इस समय जोखिम भरे निवेश से बचना ही समझदारी होगी, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की परेशानी न आए.

वित्त राशिफल
आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. आमदनी बढ़ेगी और पुराने अटके हुए पैसे भी वापस मिलने के योग बन सकते हैं. खर्चों पर नियंत्रण रहेगा, जिससे बचत भी बढ़ेगी.

लव और फैमिली राशिफल
मैरिड लाइफ में सुख और संतुलन बना रहेगा. जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा. परिवार के साथ हंसी-खुशी समय बिताने के कई मौके मिलेंगे, जिससे आपसी रिश्ते और मजबूत होंगे.

शिक्षा और छात्र राशिफल
छात्रों के लिए यह सप्ताह सकारात्मक रहेगा. पढ़ाई में एकाग्रता बढ़ेगी और किसी प्रतियोगी परीक्षा या इंटरव्यू से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है.

स्वास्थ्य राशिफल
स्वास्थ्य सामान्य से बेहतर रहेगा. मानसिक तनाव कम होगा और ऊर्जा का स्तर ऊंचा बना रहेगा.

लकी रंग: सफेद
लकी नंबर: 6

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.



Source link


Discover more from News Link360

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from News Link360

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading