इंदौर के लिए 5000-10000 में बेस्ट RO वॉटर प्यूरीफायर ब्रांड्स


Last Updated:

इंदौर में गंदा पानी पीने से 15 लोगों की जान जा चुकी है. वहीं कई लोग गंभीर रूप से बीमार हैं और आईसीयू में जिंदगी की जंग लड़ रहे हैं. ऐसे में कई परिवार आरओ खरीदने के लिए गहने तक बेचने के लिए तैयार हैं. यहां हम आपको कुछ अच्छे और सस्ते RO प्यूरिफायर के बारे में बता रहे हैं, जो 5000 से 10,000 रुपये के बीच मिल जाएंगे.

ख़बरें फटाफट

इंदौर वालों गहने बेचने की जरूरत नहीं, 5-10 हजार के हैं ये RO वॉटर प्यूरिफायर5-10,000 रुपये वाले RO वॉटर प्यूरिफायर.

इंदौर के भागीरथपुरा सहित कई इलाके में दूषित पानी से कई लोग गंभीर रूप से बीमार पड़ गए हैं. इस गंदे पानी ने वहां कम से कम 15 लोगों की जान ले ली है. वहीं 200 से अधिक लोग अस्पताल में भर्ती हैं, जिनमें से 32 का आईसीयू में इलाज चल रहा है. खबर है कि कई गरीब परिवार अब अपनी जान बचाने के लिए RO लगवाने को मजबूर हैं. इसके लिए कोई कर्ज ले रहा है तो कोई गहने बेचने या गिरवी रखने को मजबूर है. हालांकि लोगों को अपने गहने बेचने या ज्यादा कर्ज लेने की जरूरत नहीं, क्योंकि अब कुछ बेहद सस्ते आरओ फिल्टर भी मिल रहे हैं, जो आपके परिवार को साफ पानी मुहैया करा सकते हैं.

बाजार में आज 5 से 10 हजार रुपये के बीच कई भरोसेमंद RO वॉटर प्यूरिफायर आसानी से मिल जाते हैं. इनमें RO+UV+UF जैसी एडवांस्ड टेक्नोलॉजी भी मौजूद है, जो हाई TDS वाले गंदे पानी को भी पूरी तरह साफ कर देते हैं, मिनरल्स बैलेंस रखते हैं और लंबे समय तक चलते हैं. यहां हम आपको कुछ पॉपुलर और अच्छे RO प्यूरिफायर के बारे में बता रहे हैं जो दुकान के साथ-साथ अमेज़न और फ्लिपकार्ट जैसे प्लैटफॉर्म पर भी मिल जाएगा.

Aquaguard Sure Delight NXT RO

1.Aquaguard Sure Delight NXT RO+UV+UF  स्टोरेज: 6-7 लीटर

  • प्यूरीफिकेशन: 6-8 स्टेज (RO + UV + UF + मिनरल कार्ट्रिज)
  • TDS हैंडल: 2000 ppm तक
  • खास फीचर्स: मिनरल एन्हांसमेंट, फ्री सर्विस प्लान (₹2000 वैल्यू), 60% वॉटर सेविंग, सभी सोर्स (बोरवेल, टैंकर, म्यूनिसिपल) के लिए परफेक्ट.
  • कीमत: 8-9 हजार
  • खासियत: ट्रस्टेड ब्रांड, अच्छी सर्विस, स्वाद अच्छा.
  • क्यों चुनें: बजट में नंबर 1 ब्रांड का भरोसा है.
Livpure Glitz RO+UV+UF+Mineraliser.

2. Livpure Glitz RO+UV+UF+Mineraliser  स्टोरेज: 7 लीटर

  • प्यूरीफिकेशन: 7 स्टेज (RO + UV + UF + मिनरलाइजर)
  • TDS हैंडल: 2000 ppm तक
  • खास फीचर्स: स्वाद एनहैंसर, कम मेंटेनेंस, LED इंडिकेटर्स.
  • कीमत: 7-9 हजार
  • खासियत: अफोर्डेबल, अच्छा स्वाद, आसान मेंटेनेंस.
  • क्यों चुनें: बजट में मिनरल रिच वॉटर मिलेगा.
V-Guard Zenora RO+UF+Mineral Booster

3.V-Guard Zenora RO+UF+Mineral Booster  स्टोरेज: 7 लीटर

  • प्यूरीफिकेशन: 7-8 स्टेज (वर्ल्ड-क्लास RO मेम्ब्रेन + UF + मिनरल बैलेंसर)
  • TDS हैंडल: 2000 ppm तक
  • खास फीचर्स: कम वॉटर वेस्टेज (40% रिकवरी), मिनरल्स ऐड (कैल्शियम-मैग्नीशियम), LED इंडिकेटर्स, 1 साल अनकंडीशनल वारंटी.
  • कीमत: 8-10 हजार
  • खासियत: अच्छी सर्विस, लॉन्ग लास्टिंग फिल्टर्स, स्वाद नेचुरल.
  • क्यों चुनें: इंडियन वॉटर कंडीशंस के लिए स्पेशली डिजाइन किया गया है.
Kent Ace Mineral RO+UV+UF+TDS Control

4.Kent Ace Mineral RO+UV+UF+TDS Control  स्टोरेज: 8 लीटर

  • प्यूरीफिकेशन: मल्टी स्टेज (RO + UV + UF + TDS कंट्रोलर + UV इन टैंक)
  • TDS हैंडल: 2000 ppm तक
  • खास फीचर्स: मिनरल RO टेक्नोलॉजी, TDS एडजस्ट कर सकते हैं, जीरो वॉटर वेस्टेज ऑप्शन.
  • कीमत: 9-10 हजार
  • खासियत: सबसे ट्रस्टेड, अच्छी सर्विस, लॉन्ग लास्टिंग.
  • क्यों चुनें: हाई TDS के लिए बेस्ट है.
HUL Pureit Eco Water Saver RO+UV+MF

5.HUL Pureit Eco Water Saver RO+UV+MF  स्टोरेज: 7-10 लीटर

  • प्यूरीफिकेशन: 7 स्टेज (RO + UV + MF + मिनरल एडेड)
  • TDS हैंडल: 2000 ppm तक
  • खास फीचर्स: 60% वॉटर सेविंग, इन-टैंक UV, मिनरल एनरिचमेंट.
  • कीमत: 8-10 हजार
  • खासियत: कम वेस्टेज, एनवायरनमेंट फ्रेंडली.
  • क्यों चुनें: पानी की बचत चाहते हैं तो बेस्ट है.

6.Urban Company Native M1 RO+UV+Minerals  स्टोरेज: 7-8 लीटर

  • प्यूरीफिकेशन: 8-10 स्टेज (RO + UV + मिनरल्स + अल्कलाइन/कॉपर)
  • TDS हैंडल: 2500 ppm तक
  • खास फीचर्स: 2 साल नो सर्विस कॉस्ट, मॉडर्न डिजाइन, ऐप मॉनिटरिंग मिलती है.
  • कीमत: 9-10 हजार
  • खासियत: लो मेंटेनेंस, अच्छा लुक.
  • क्यों चुनें: लॉन्ग टर्म सेविंग है.
Aqua Fresh Swift RO+UV+UF+TDS

7.Aqua Fresh Swift RO+UV+UF+TDS  स्टोरेज: 12-15 लीटर

  • प्यूरीफिकेशन: मल्टी स्टेज (RO + UV + UF + TDS + कॉपर/अल्कलाइन)
  • TDS हैंडल: हाई TDS
  • खास फीचर्स: बड़ा स्टोरेज, बजट फ्रेंडली, फैमिली के लिए.
  • कीमत: 6-8 हजार
  • खासियत: सस्ता, बड़ा टैंक.
  • क्यों चुनें: बड़ी फैमिली और लो बजट.

जैसा कि पहले भी बताया गया ये सभी मॉडल ऑनलाइन या लोकल शॉप पर मिल जाएंगे और ये फ्री इंस्टॉलेशन और 1-2 साल वारंटी के साथ मिल रहे हैं. इंदौर जैसे इलाके में जहां पानी का TDS हाई है, वहां RO बहुत जरूरी है.

हालात को देखते हुए RO वॉटर प्यूरिफायर लगवाना बेस्ट और लॉन्ग-टर्म सॉल्यूशन है. इंदौर में हाई TDS और बैक्टीरियल रिस्क के लिए RO+UV+UF वाला प्यूरिफायर जरूरी.

  1. RO हेवी मेटल्स और TDS कम करता है, UV बैक्टीरिया मारता है.
  2. मिनरलाइजर वाले मॉडल चुनें ताकि जरूरी मिनरल्स बने रहें (आइडियल TDS: 100-300 ppm).
  3. मेंटेनेंस टिप्स: हर 3-6 महीने सर्विस करवाएं, फिल्टर समय पर बदलें.

About the Author

authorimg

Afreen Afaq

Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven …और पढ़ें

hometech

इंदौर वालों गहने बेचने की जरूरत नहीं, 5-10 हजार के हैं ये RO वॉटर प्यूरिफायर



Source link


Discover more from News Link360

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from News Link360

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading